गौतम गुलाटी का बॉलीवुड सफर....फूल और कांटे!
[टेलीविजन] रियलिटी शो 'बिग बॉस हल्ला बोल' के विनर गौतम गुलाटी भले ही टेलीविजन एक्टर रहे हों। लेकिन फिलहाल लगता है कि सिर्फ बॉलीवुड ही उनकी मंजिल है। धड़ाधड़ तीन फिल्में के लिए संपर्क किए जाने वाले गौतम ने आखिरकार अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है।
आपको बता दें, गौतम गुलाटी फिल्म 'उड़नछू' में नजर आने वाले हैं। हालांकि बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले ही उनका कहना है कि बॉलीवुड में कदम रखना आसान नहीं है।
गौतम ने मंगलवार को 'उड़नछू' के लांच की घोषणा पर कहा, 'फिल्मों में आना मुश्किल है। अपने दम पर स्वयं को लांच करना आसान नहीं है। लेकिन मैंने पहले ही दिन से यह ठान रखी थी कि अगर मैं कुछ करूंगा, तो अपने बूते पर करूंगा।'
पढ़ें- ये है जलवा..हसीनाओं के बीच पार्टी करते गौतम गुलाटी ALONE
आपको याद दिला दें, बिग बॉस से पहले गौतम मशहूर टीवी शो 'दीया और बाती हम' में साइड किरदार निभाते नजर आते थे। लिहाजा, वह कहते हैं कि 'बिग बॉस' की वजह से लोग उन्हें जानते हैं और उनसे प्यार करते हैं। बहरहाल, अब देखना है कि गौतम के लिए बॉलीवुड की राहें कितनी आसान या मुश्किल साबित होती है।
गौतम की पहली फिल्म 'उड़नछू' का निर्देशन आर. विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले विपिन पराशर करेंगे। उम्मीद है लोगों को गौतम की इस फिल्म का इंतजार होगा।
विशेष नोट- टेलीविजन और फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
