ये लो..महीने भर से गौतम को पता था, कि वो होंगे बिग बॉस WINNER

टीवी सीरियल 'दिया और बाती हम' में साइड रोल निभाने वाले गौतम गुलाटी की जिंदगी बिग बॉस में आने के बाद से ही पलट गई थी। वहीं, बिग बॉस विनर बनने के बाद तो जैसे उनके जिंदगी को पंख लग गए हों। जहां गौतम की खुशी में दर्शक समेत सभी खुश हैं, वहीं गौतम गुलाटी बोलते हैं कि उन्हें एक महीने पहले से ही अंदाजा था कि वही विनर होंगे।

gautam gulati

गौतम गुलाटी ने कहा कि, मुझे पता था कि शो मैं ही जीतूंगा। फिनाले के एक महीने पहले से ही मुझे लगने लगा था कि यह खिताब मैं ही ले जाउंगा। चार महीनों तक मैंने खुद को जिस तरह शांत और कूल कर रखा था, उससे रिजल्ट जाहिर था। मैंने कभी गुस्सा नहीं किया था। करिश्मा तन्ना के बाद हुई लड़ाई के बाद मैं अकेला हो गया था कि लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी।

पढ़ें- दिया और बाती का लूजर बन गया बिग बॉस WINNER

गौतम बताते हैं कि, उन्हें सलमान खान की एक बात याद थी, 'आपकी जिंदगी इस घर के बाहर है, यहां आप सिर्फ या तो इंसान चुनते हो या जीत।' गौतम ने कहा, मैं पूरे सीजन इसी बात पर अमल करता रहा। लिहाजा, गौतम ने फिनाले में सलमान खान के न होने पर अफसोस भी जताया। उन्होंने कहा, मैं सलमान भाई का बहुत बड़ा फैन हूं और मैं यह खिताब उन्हीं के हाथों से लेना चाहता था।

आपको बता दें, बिग बॉस जीतने के बाद गौतम के पास बॉलीवुड फिल्मों की कई ऑप्शन आने शुरू हो गए हैं। वहीं, शो जीतने के बाद गौतम ने भी कहा कि अब वह टेलीविजन के बजाए फिल्मों में अभिनय पर अधिक ध्यान देंगे। बहरहाल, बॉलीवुड एंट्री के लिए ऑल दि बेस्ट गौतम....

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X