OUCH: गौतम गुलाटी ने खुद ही लीक कर दिया अपना रवि शास्त्री लुक!

[बॉलीवुड समाचार] कुछ चीज़ें समय पर ही बाहर आएं तो अच्छी लगती हैं। लेकिन ये बात गौतम गुलाटी की समझ के बाहर है। पहले उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में इतनी बातें की थी कि पूछिए मत और इस बार लगता है कि एक्साइटमेंट में फिर वो एक गलती कर बैठे। बिग बॉस 8 विनर गौतम गुलाटी आजकल एकता कपूर के प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म 'अजहर' में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है और शायद लंदन का ही ऐसा असर था कि गौतम गुलाटी ने अपना पहला लुक सेल्फी के साथ ही लीक कर दिया। हालांकि अगर गौतम का लुक ये है तो वाकई जानदार है। गौतम गुलाटी अपने रोल को परफेक्ट बनाने के लिए प्रैक्टिस करने के लिए मैदान में भी उतरे हैं। माना जा रहा है कि इस रोल के लिए खास तौर पर रवि शास्त्री के 'चपाती शॉट' की प्रैक्टिस उन्होंने ज़रूर की होगी।
[PICS: Bigg Boss हुआ खत्म पर....पार्टी अभी बाकी है]

हालांकि अब ये तस्वीर उनके अकाउंट में नहीं है। और शायद वो अपनी गलती का एहसास होते ही इसे डिलीट कर चुके हैं। लेकिन एक बार जो चीड़ ट्विटर पर आ गई....उसके सुबूत कहीं ना कहीं तो मिल ही जाते हैं। फिल्म में इमरान हाशमी लीड रोल में अजहरुद्दीन का किरदार निभा रहे हैं और शूटिंग धुंआधार तरीके से लंदन में चल रही है। टोनी डीसूज़ा के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 16 मई 2016 को रिलीज होगी।
[गौतम गुलाटी BIGG BOSS के विनर बने नहीं, बनाए गए!]

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X