गौतम अडानी ने बहू का गृहप्रवेश कर मांगी माफी, जानिए कौन है जीत अडानी की खूबसूरत दुल्हनिया

Jeet Adani Wedding Inside Photos Video: अडानी ग्रुप के चेयरमैव और देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी के बेटे जीत अडानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। पिछले कई दिनों ये ग्रैंड वेडिंग सुर्खियों में बनी हुई थी। वहीं अब शादी की पहली तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी खुश कर दिया है।
फैंस इस शादी की तस्वीरों के लिए काफी एक्साइडेट थे। ऐसे में बहू के गृहप्रवेश के बाद गौतम अडानी ने खुद बेटे जीत अडानी की शादी की पहली तस्वीरों को पोस्ट किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि तस्वीरें शेयर करते हुए गौतम अडानी ने माफी भी मांगी है। बता दें कि जीत अडानी का विवाह गुजरात के हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह से हुआ है।
परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।
— Gautam Adani (@gautam_adani) February 7, 2025
यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ।
यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके,… pic.twitter.com/RKxpE5zUvs
गौतम अडानी ने लिखा, "यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ। यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूं।"
जीत अपने पिता के समूह की एक कंपनी अडानी एयरपोर्ट्स के डायरेक्टर हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड सांइस से अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने बिजनेस हार्वर्ड बिजनेस से भी शिक्षा ली है। जीत अडानी केवल अपने पिता के बिजनेस में ही अहम योगदान नहीं देते हैं। बल्कि इसके अलावा भी उनके पास कई प्रतिभाए हैं। उन्हें अच्छा गिटार बजाना आता है। साथ ही उन्हें लग्जरी स्पोर्ट्स कारों की अच्छी समझ है। जीत अडानी के पास पायलट का लाइसेंस भी है। वह पहले भी सोशल मीडिया पर अपनी फ्लाइंग स्किल्स दिखा चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications