..................... Gauri Shinde shares a heat breaking message for Sridevi - Hindi Filmibeat

श्रीदेवी मैं नहीं मानती कि अगले हफ्ते आप मिलने नहीं आएंगी!

श्रीदेवी की मौत का सदमा, उनके परिवार के लिए असहनीय था तो बॉलीवुड को भी उनके जाने से गहरा झटका लगा है। उनके अंतिम संस्कार के बाद लोग अब धीरे धीरे, इस बात को मानने की कोशिश कर रहे हैं कि श्रीदेवी, हमेशा के लिए हमें अलविदा कह गईं हैं।

अब उनकी इंग्लिश विंग्लिश डायरेक्टर गौरी शिंदे ने ट्विटर पर उन्हें याद करते हुए दिल तोड़ने वाली बात लिखी। गौरी ने लिखा - श्री...मैं अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर रही कि आप अगले हफ्ते मिलने नहीं आएंगी।

gauri-shinde-shares-heat-breaking-message-for-sridevi

गौरतलब है कि हाल ही में खबरें थीं कि श्रीदेवी ने इंग्लिश विंग्लिश सीक्वल को हामी भर दी है और इसी सिलसिले में उन्हें अगले हफ्ते, गौरी शिंदे के साथ मीटिंग करनी थी।

लेकिन फिर एक हादसा बॉलीवुड में सब कुछ बदल कर चला गया। गौरी शिंदे, श्रीदेवी के काफी करीब थीं। वो श्रीदेवी को अपना पहला प्यार कहती थीं।

एक बार उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि मेरे साथ हमेशा खड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझ पर इतना भरोसा करने के लिए आभार। आपकी वजह से मैं अपनी दूसरी फिल्म बना पाई।

इस पर श्रीदेवी ने उन्हें जवाब दिया कि तु्म्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। तुम्हारी दूसरी फिल्म, पहली फिल्म से भी अच्छी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X