गौरी खान ने जीता 'डिजाइन पर्सन ऑफ द ईयर' अवार्ड- शाहरुख खान ने मजेदार अंदाज में दी बधाई
गौरी खान को "बी.डब्ल्यू फ्यूचर ऑफ डिजाइन" समिट एंड अवार्ड्स 2019 में 'डिजाइन पर्सन ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया। इस मौके पर गौरी खान ने कहा, एक प्रोजेक्ट को पूरा करना और अपने डिजाइन को साकार होते हुए देखना, मुझे अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती है। वहीं, शाहरुख खान ने भी अपनी पत्नी गौरी खान को इस अवार्ड के लिए शुभकामनाएं दी हैं, एक मज़ेदार ट्विट के साथ।
गौरी खान जो डिज़ाइन की दुनिया में अपने कलात्मक ट्रांस्फोर्मेशन के लिए जानी जाती हैं, वह कई तरह के प्रोजेक्ट्स में अपने डिजाइन के साथ इस इंडस्ट्री में अपनी जगह स्थापित कर चुकी है। एक उद्यमी के रूप में, उसने खुद के लिए एक जगह बना ली है और आज के वक़्त में, स्पेस डिजाइन करने के लिए वह एक भरोसेमंद नाम है।

गौरी खान इंटीरियर डिज़ाइन से ले कर रिटेल आउटलेट, रेस्तरां, स्पा और टर्नकी प्रोजेक्ट्स जैसे कमर्शल स्पेस में भी अपने डिज़ाइन का जादू बिखेर चुकी है। इसके अलावा गौरी खान डिज़ाइन्स प्रोडक्ट डिज़ाइन, ब्रांडिंग, एंडोर्समेंट्स में भी शामिल है, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनरों के साथ काम करना और स्थानीय कारीगरों के साथ सहयोग करने के साथ-साथ वह पूरे देश में कई परियोजनाओं को अंजाम देने में कामयाब रही है।
2019 में 'डिजाइन पर्सन ऑफ द ईयर' से सम्मानित गौरी खान कहती हैं, ''एक प्रोजेक्ट को पूरा करना और अपने डिजाइन को साकार होते हुए देखना ... अपने क्लाइंट के चेहरों की मुस्कुराहट, मुझे अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती है। जो लोग एक नयी शुरुआत करने जा रहे है उनको मेरा संदेश है कि 'यदि आप फोकस्ड हैं, और आप जो करते हैं, उसके बारे में जुनूनी हैं, तो आप यक़ीनन एक विजेता होंगे ... आप एक अचीवर होंगे'।"
बी.डब्ल्यू फ्यूचर ऑफ़ डिज़ाइन समिट एंड अवार्ड्स 2019 में डिजाइनरों, आर्किटेक्ट्स, इनोवेटर्स और व्यवसायों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रोटोटाइप और तैयार डिज़ाइन को सम्मानित किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
