..................... शाहरुख खान के बेटे का बर्थडे सेलिब्रेशन, गौरी ने बताई अबराम की फेवरेट चीजें, INSIDE VIDEO gauri khan shares video of abram birthday celebration with shah rukh khan - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के बेटे का बर्थडे सेलिब्रेशन, गौरी ने बताई अबराम की फेवरेट चीजें, INSIDE VIDEO

27 मई को शाहरुख खान और गौरी खान के छोटे बेटे अबराम खान का जन्मदिन था। लॉकडाउन की वजह से इस बार नए ही तरीके से ये बर्थडे सेलिब्रेट हुआ। इसका वीडियो खुद गौरी खान ने शेयर किया। इस वीडियो में शाहरुख खान अबराम को उनकी फेवरेट हॉरर स्टोरीज सुना रहे हैं। वीडियो में अबराम किताब में झांकते और पापा से कहानी सुनते नजर आ रहे हैं। दोनों पापा बेटे बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।

गौरी खान ने इस वीडियो को शेयर किया और बताया कि अबराम का 7वां बर्थडे किस तरह सेलिब्रेट हुआ। बता दें हर बार अबराम का बर्थडे खास तरीके से सेलिब्रेट होता है। पिछली बार अबराम की बर्थडे पार्टी की थीम एवेंजर्स थीं। लेकिन इस बार कोरोना के चलते सारे प्लान ठप हो गए।

हाल में ही सुहाना खान का बर्थडे था। सुहाना 20 साल की पूरी हो चुकी हैं। उनका बर्थडे भी घर में ही फैमिली के साथ ऐसे ही सेलिब्रेट हुआ। बता दें शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं, सुहाना, आर्यन और अबराम। तीनों बच्चें फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X