गौरी ने शेयर की सुहाना की बेहद खूबसूरत तस्वीर..हो गई VIRAL
Recommended Video

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वो अगर दोस्तों के साथ बाहर घूमने भी निकलती हैं तो उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।सुहाना खान की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दरअसल इस तस्वीर को किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनकी मम्मी गौरी खान ने शेयर किया है। इस तस्वीर में सुहाना खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो।

हालांकि फिलहाल सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू की कोई संभावना नहीं है क्योंकि शाहरुख खान ने साफ कह दिया है कि उनके घर में कम से कम ग्रेजुएट होना बेहद जरूरी है। शाहरुख खान का मानना है कि जितना करियर जरूरी है उतनी ही अच्छी पढ़ाई भी जरूरी है। शाहरुख खान के सबसे बड़े आर्यन खान भी अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
सुहाना की कुछ दिनों पहले भी पूल में एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सुहाना खान अपना करियर भी एक्टिंग में ही बनाना चाहती हैं और हमें भी उम्मीद है कि अपनी पढ़ाई पूरी कर वो बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
