वेकेशन पर इंज्वॉय करते नजर आए शाहरुख और अबराम, गौरी ने शेयर की तस्वीर
Recommended Video

अबराम खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं जो अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं।अबराम की एक तस्वीर भी आती है तो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो जाती है।गौरी खान ने अबराम की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वो बहुत क्यूट लग रहे हैं।दरअसल शाहरुख खान अबराम को लेकर वेकेशन पर गए थे जहां दोनों खूब मस्ती करते नजर आए। हमेशा की तरह अबराम बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं और शाहरुख खान को भी देखकर लग रहा है कि वो अबराम के साथ काफी मस्ती कर रहे हैं। आप भी देखिए तस्वीर।

इसके अलावा शाहरुख खान ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो स्केटिंग करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।इसमें कोई शक नहीं है कि अबराम सबसे क्यूट और पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं।
उनके बारे में लोग पढ़ना चाहते हैं और नई तस्वीरें देखना चाहते हैं। शाहरुख खान खुद भी इस बात को मानते हैं कि अबराम उनके दोनों बच्चों आर्यन और सुहाना से अधिक मीडिया फ्रेंडली हैं। उन्हें कितना भी कैमरा हो कोई फर्क नहीं पड़ता है। अबराम का स्टारडम भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। अगर वो पापा शाहरुख खान के साथ नजर आएं तो शाहरुख खान की जगह उनकी तस्वीरें अधिक ली जाती है।
फिलहाल शाहरुख खान और गौरी ने अबराम को मीडिया और लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है। शाहरुख खान और गौरी नहीं चाहते कि अबराम की रोजमर्रा की जिदंगी या स्कूल के आसपास की तस्वीरें ली जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











