Pic of The Day: गौरी - शाहरूख के साथ नन्हें अबराम का न्यू ईयर लुक देख आप हैरान रह जाएंगे
गौरी खान वैसे तो अपने बेटे अबराम की तस्वीरें किसी को इंटरनेट पर नहीं डालने देती हैं लेकिन अब उन्होंने खुद अबराम की तस्वीर, इंटरनेट पर शेयर की है। गौरी, अबराम और शाहरूख, एक साथ नया साल मना रहे हैं और इसके लिए तीनों का लुक देखकर आप भी बस इस परिवार को देखते रह जाएंगे। इस लुक में शाहरूख और अबराम तो बहुत ही क्यूट लग रहे थे।
शाहरूख खान और अबराम की ये तस्वीरें शेयर करते हुए गौरी खान ने सबको नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि शाहरूख खान ने ये पूरा साल, अपने परिवार के साथ बिताया है और इस दौरान उन्होंने अपने बच्चों के साथ ढेर सारा वक्त बिताया।

हाल ही में गौरी ने अबराम की कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि ऐसा लगता है कि ये केवल कैमरे के लिए ही दुनिया में आया है।वाकई अबराम की उन तस्वीरों में भी वो परफेक्ट तरीके से पोज़ करते हुए दिखाई दे रहे थे।
गौरतलब है कि शाहरूख खान ने पिछले साल से गौरी के कहने पर अबराम की तस्वीरें शेयर करना बंद कर दिया था। इसके बाद फैन्स अबराम की तस्वीरें देखने के लिए तरस जाते थे लेकिन वाकई साल भर अबराम की तस्वीरें इंटरनेट पर बेहद कम दिखीं।


Click it and Unblock the Notifications











