जब मम्मी से 'ममी' बनीं गौरी खान..CUTE

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपनी और अबराम की साथ में एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो मम्मी के साथ 'ममी' भी बनीं हुई हैं। आप भी देखिए इस तस्वीर को।

By Shweta

अब शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम कितने नटखट हैं ये किसी से छिपा नहीं है। वो कभी स्पाइडर मैन के कैरेक्टर में आ जाते हैं तो कभी पापा के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। सिर्फ शाहरुख खान और उनके परिवार को नहीं बल्कि शाहरुख खान के फैन्स को भी अबराम की आदत पड़ चुकी है।

[रिलीज होते ही वायरल हो गया सचिन तेंदुलकर का गाना, आप भी सुनिये]

फैन्स हमेशा अबराम की अपडेट चाहते हैं और इस बार गौरी खान ने सोशल मीडिया पर अबराम की बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। दरअसल अबराम ने अपनी मम्मी को ममी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्हें गौरी को टॉयलेट पेपर से पूरी तरह लपेट दिया और उन्हें किस देते नजर आ रहे हैं।

गौरी खान ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है भी है कि वो पल जब आपको अच्छी मम्मी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। गौरी भी अबराम के साथ पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। शाहरुख खान भी अपने तीनों बच्चों में सबसे ज्यादा अबराम से ही प्यार करते हैं।

उनका कहना है कि सुहाना और आर्यन के लिए वो समय निकाल लेते हैं लेकिन अबराम अगर साथ में नहीं होते हैं तो वो उन्हें बहुत ज्यादा मिस करते हैं। जाहिर है वो इतने क्यूट हैं कि मिस तो करेंगे और शाहरुख खान के बेटे हैं तो जाहिर है नटखट होना तो उन्हें विरासत में मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X