शाहरुख खान और गौरी की लेटेस्ट तस्वीर..बस देखते रह जाएंगे आप
शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे बेस्ट कपल में से एक हैं। दोनो की शादी को 26 साल हो चुके हैं और समय के साथ इनकी बॉन्डिंग और भी मजबूत होते जा रही है। दोनों की एक भी तस्वीर साथ में आती है तो धड़ल्ले से वायरल हो जाती है।
अब गौरी ने अपनी और शाहरुख खान की एक बेहज खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें शाहरुख खान गौरी खान को बहुत ही प्यार से पकड़े हैं।दोनों की ये तस्वीर लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। गौरी खान जानी मानी इंटिरियर डिजाइनर हैं और अपनी सफलता का क्रेडिट भी वो शाहरुख खान को देती हैं जिन्होंने हर कदम पर उनका सपोर्ट किया।

वहीं बात शाहरुख खान की करें तो शाहरुख खान फिलहाल आनंद एल राय की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वो एक बौने शख्स का किरदार निभा रहे है। शाहरुख खान की वैसे प्रोफेशनल जिंदगी जितनी चर्चा में रहती है उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी रहती है।
शाहरुख खान के अलावा चाहे गौरी खान हों या उनके तीन बच्चे सभी हमेशा मीडिया की नजरों में रहते हैं। शाहरुख खान ने खुद भी इंटरव्यू में कहा था कि उनके घर में उनके बच्चे, पत्नी और बहन के अलावा अब स्टारडम भी घर का सदस्य बन गया है जिसे सबको हैंडल करना आता है।


Click it and Unblock the Notifications