..................... Gauri Khan seen enjoying Priyanka Chopra dance performance at nmacc launch event. Priyanka Chopra की डांस परफॉर्मेंस पर गौरी खान ने खूब बजाई तालियां, देखें यह वीडियो। - Hindi Filmibeat

Priyanka Chopra की डांस परफॉर्मेंस पर गौरी खान ने खूब बजाई तालियां, देखें यह वीडियो

priyanka chopra, gauri khan

Priyanka Chopra dance video and Gauri Khan: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट का आयोजन शनिवार को किया गया। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के इस इवेंट में देश-विदेश की कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने भी रणवीर सिंह के साथ डांस परफॉर्मेंस दी और जमकर मस्ती की। इस इवेंट के कई अनसीन वीडियोज सामने आए हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा परफॉर्म कर रहे हैं और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान उनकी परफॉर्मेंस को देखकर झूमती और चीयर करती नजर आ रही हैं। अमेरिकन जर्नलिस्ट डरेक बैल्सवर्ग ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरों और वीडियोज को शेयर किया है।

इस वीडियो में देखकर आप भी कहेंगे कि गौरी खान को निश्चित रूप से प्रियंका चोपड़ा का डांस पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह इस वीडियो में अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के सुपरहिट गाने 'गल्ला गोरियां' पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं।

शाहरुख खान ने भी इस इवेंट में 'झूमे जो पठान' गाने पर परफॉर्म किया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि, एक समय ऐसा भी था जब शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रही थी। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसके बाद गौरी और प्रियंका की दोस्ती में भी दरार आ गई थी।

लेकिन, प्रियंका चोपड़ा की परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते देख ऐसा लग रहा है मानो दोनों के रिश्तों की कड़वाहट अब खत्म हो चुकी है। प्रियंका चोपड़ा की परफॉर्मेंस को एन्जॉय करती गौरी का यह वीडियो धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X