शाहरुख, रानी और करण की तिकड़ी ने मचाई धूम, नेशनल अवॉर्ड पर गौरी खान का रिएक्शन वायरल!

Gauri Khan Proud as Shah Rukh, Rani and Karan Win National Awards: 71वें नेशलन फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान शुक्रवार को हुआ और इसी के साथ सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया। इन विजेताओं में तीन खास नामों ने सबका ध्यान खींचा- शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर।
गौरी का रिएक्शन
शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इन तीनों के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "मेरे तीन सबसे पसंदीदा कलाकारों ने बड़ी जीत हासिल की... और हमारे दिलों को भी जीता है। जब टैलेंट और अच्छाई मिलते हैं, तो जादू होता है- मुझे बहुत गर्व है और हमेशा इनके बारे में शेखी बघारने के लिए तैयार हूं!"
किसने कौन-सा अवॉर्ड जीता?
शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
रानी मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला।
करण जौहर ने भी शेयर किया पोस्ट
करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम पर लंबी पोस्ट लिखते हुए शाहरुख और रानी को दिल से बधाई दी। शाहरुख के लिए करण ने लिखा- "33 साल का सफर और आज जो आप हासिल कर रहे हैं, उस पर पूरा देश गर्व कर रहा है। आपका हर रोल, हर फिल्म में कुछ नया लेकर आती है। जवान इसका ताजा उदाहरण है। आप अपने स्टाइल, करिश्मा और शाहरुखियत से स्क्रीन पर चमक बिखेरते हैं। आपको ये अवॉर्ड मिला, ये बहुत बड़ी बात है... और जैसा आप कहते हैं - 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त!'"
रानी के लिए करण ने लिखा- "मेरी प्यारी रानी... आप सचमुच स्क्रीन की रानी हैं। मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में आपकी एक्टिंग इतनी दमदार थी कि हर किसी ने आपके रोल को महसूस किया। आप हमेशा बेहतरीन रही हैं। बधाई हो!" करण ने साथ ही रानी की फिल्म के प्रोडक्शन हाउस Emmay Entertainment को भी धन्यवाद दिया।


Click it and Unblock the Notifications











