गौरी खान को चढ़ा प्रोडक्शन का नशा
गौरी खान.. बॉलीवुड का वह नाम है जो बिना किसी हंगामे और फिल्म के चर्चा में रहता है। अभिनेता शाहरूख खान की पत्नी के अलावा भी गौरी खान बहुत कुछ हैं। उनका पहनावा, चाल-ढाल सब कुछ किसी अभिनेत्री से ज्यादा ही अलग होता है। फिलहाल वो इन दिनों प्रोडक्शन के काम में खासी दिलचस्पी दिखा रही हैं। खबर है कि रेडचिलीज के तहत बनने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की एडीटिंग गौरी खान के नेतृत्व में हो रही है।
निर्देशक रोहित शेट्टी के शॉट ओके करने के बाद सारे फुटेज की निगरानी गौरी खान कर रही हैं। उनके हांभी भरने के बाद ही फिल्म की एडीटिंग की जा रही है। शाहरूख भी अपनी बीवी को उनके काम के लिए शाबाशी देते दिखायी पड़ते हैं।
अंदर की खबर रखने वाले कहते हैं कि गौरी खान को सेट पर देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह प्रोफेशनल नहीं हैं। आपको बता दें कि गौरी खान रेड चिलीज कंपनी की मालकिन हैं।फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी है।फिल्म के ईद पर रिलीज होने की उम्मीद जतायी जा रही है। देखते हैं गौरी खान की मेहनत को देश की जनता क्या जवाब देती है। अगर फिल्म हिट होती है तो गौरी खान उस कहावत को चरितार्थ कर देंगी जिसमें कहा जाता है कि एक आदमी की सफलता के पीछे निश्चित तौर पर एक महिला का हाथ होता है।


Click it and Unblock the Notifications
