..................... Gauri Khan cries outside court as son Aryan Khan sent to Arthur Road Jail, Shahrukh Khan not eating, sleeping | आर्यन खान को नहीं मिली ज़मानत, कोर्ट के बाहर रोती दिखीं गौरी खान, शाहरुख ने छोड़ा खाना- सोना - Hindi Filmibeat

आर्यन खान को नहीं मिली ज़मानत, कोर्ट के बाहर रोती दिखीं गौरी खान, शाहरुख ने छोड़ा खाना- सोना

By Filmibeat Desk

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में कोर्ट ने जमानत नामंजूर कर दी, जिसके बाद आर्यन को आर्थर रोड जेल ले जाया गया है। अब आर्यन की जमानत अर्जी सेशंस कोर्ट में दाख‍िल होगी। इस बीच गौरी खान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां वो कार में बैठी रोती दिखाई दे रही हैं।

बीते दिन आर्यन के जमानत की कार्रवाई के लिए गौरी खान भी कोर्ट पहुंची थीं। लेकिन जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन को जेल भेज दिया गया और गौरी कोर्ट के बाहर अपने कार में नजर आईं। उनके साथ शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं।

aryan-khan

वीडियो में गौरी एक कार में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपना हाथ अपने मुंह पर रखा है। बेटे को इस हालत में देख उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही है।

बता दें, क्रूज छापेमारी के बाद ड्रग्स की जब्ती से संबंधित मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आर्यन खान पर NDPC 8 C, 20 B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। जिसके तहत उनकी गिरफ्तारी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X