क्या शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में लगी हीरों से जड़ी नेमप्लेट? पत्नी गौरी खान ने बताया सच

मुंबई में शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' को टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। लोग जब मुंबई घूमने जाते हैं तो शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के घर को भी बाहर से देखने जाते हैं। शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। और इसकी वजह शाहरुख खान के इस खूबसूरत आशियाने का नेम प्लेट है।
दरअसल, शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' का नेमप्लेट अब बदल गया है। उनके घर के नेमप्लेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है और ये कहा जा रहा था कि शाहरुख खान के घर के नए नेम प्लेट में हीरे जड़े हुए हैं। यह नेम प्लेट बेहद खूबसूरत है और इसे खुद गौरी खान ने डिजाइन किया है।
गौरी खान ने अब खुद नेम प्लेट की सच्चाई बताई है। पेशे से इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान 'मन्नत' में लगी नेम प्लेट के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है और हीरों से जड़े नेमप्लेट का सच भी बताया है।

अफवाहों पर विराम
गौरी खान ने तस्वीर के साथ लिखा है- 'हर घर का मुख्य द्वार, आपके परिवार और दोस्तों का प्रवेश केंद्र होता है। इसलिए नेम प्लेट सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। हमने ग्लास क्रिस्टल्स के साथ एक ट्रांसपेरेंट मटेरियल का चुनाव किया है, जिससे एक सकारात्मक, मूड बेहतर करने वाली और शांत वाइब आती है।' हैशटैग के माध्यम से उन्होंने ये भी बताया है कि ये उन्होंने खुद डिजाइन की है।

बेहद खूबसूरत दिख रहीं गौरी
गौरी खान ने इस तस्वीर में ब्लू डेनिम, सफेद क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक ब्लेजर पहना है। इस लुक में गौरी खान बेहद खूबसूरत और स्मार्ट लग रही हैं। उनकी इस तस्वीर और नेम प्लेट की सोशल मीडिया यूजर्स भी तारीफ कर रहे हैं।

लोगों ने किए कॉमेंट
कई लोगों ने इस तस्वीर पर तरह-तरह की प्रतिकाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा है- साफ दिख रहा है कि यह असली डायमंड नहीं है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- 'मैम आप भी शाहरुख के घर के बाहर क्लिक कराती हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- 'लगता है ये भी एसआरके की फैन हैं, इसलिए मन्नत के गेट पर फोटो ले रही हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











