Shahrukh Khan की पठान बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौरी खान ने दिया रिएक्शन

Pathaan: यशराज फिल्म्स की पठान पांच हफ्तों से सिनेमाघरों में टिकी हुई है और हर दिन सफलता के नई रिकॉर्ड कायम कर रही है। खास बात है कि अपने 38वें दिन पठान भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। जी हां, 511 करोड़ की कमाई के साथ पठान ने बाहुबली 2 के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस मौके पर शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।
गौरी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पठान के कलेक्शन के बारे में लिखा गया है.. कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1026 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि भारत में 528.89 करोड़ की कमाई कर ली है। इस तस्वीर के साथ गौरी ने कैप्शन में लिखा, Record breaking streak... #Pathaan 🔥
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है। पांचवें शुक्रवार की कमाई के साथ पठान ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 511 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बाहुबली 2 ने हिंदी में 510.99 करोड़ की कमाई की थी, जिसे अब पठान ने पीछे छोड़ दिया है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉलीवुड में 400 करोड़ और 500 करोड़ क्लब की शुरुआत की है। फिल्म की सफलता पर सिद्धार्थ कहते हैं, "मैं बहुत खुश हूं और साथ ही दर्शकों का आभारी हूं कि पठान विश्व स्तर पर लोगों का मनोरंजन करने में सफल रहा है। दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई और हिंदी में 500 करोड़ रुपये की कमाई करना एक ऐतिहासिक बात है, और लोगों ने पठान पर जो प्यार बरसाया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं।"
सिद्धार्थ ने कहा, एक निर्देशक के रूप में, मुझे ऐसी फिल्म बनाने पर गर्व है जो विश्व स्तर पर इतने सारे लोगों को एंटरटेन कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications