15 हजार का कूड़ेदान बेचने पर आई किंग खान की पत्नी की आफत, इस छोटी सी चीज की डेढ़ लाख प्राइज देख भड़के लोग

gauri khan

Gauri Khan Troll: सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ग्लैमर फील्ड के साथ साथ बिजनेस वर्ल्ड में भी बड़ा नाम बन चुकी हैं। पेशे से इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान का अपने होम डेकोर ब्रांड भी हैं। जहां गौरी खान अपने डिजाइन किए हुए हाउस डेकोर के सामान बेचती हैं। अभी तक गौरी कई बड़े सेलेब्स के घर डिजाइन कर चुकी हैं।

गौरी खान अब ई कॉमर्स में भी आ चुकी है और बड़े-बड़े बार, होटल्स और घरों को भी डिजाइन करने में माहिर हैं। बता दें कि गौरी खान का डिजाइन हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आता है। गौरी की एक कंपनी भी है जो कि गौरी खान डिजाइंस के नाम से जानी जाती है।

गौरी खान ने इस कंपनी की 2013 में स्थापना की थी और अब वह जानी-मानी कंपनी बन चुकी है और बड़े-बड़े होटल के साथ-साथ कैफ़े और घरों को भी डिजाइन करने के लिए जानी जाती है।

इसी के साथ आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही गौरी खान को ट्रोलर्स ने जमकर ट्रोल किया। बता दें कि गौरी के डिजाइंस में तीन प्रोडक्ट लिस्ट किए गए थे। जिस पर लोग काफी ज्यादा भड़क गए। उनमें से एक कूड़ेदान और एक शेल टेबल लैंप के साथ एक लकड़ी की पेंगुइन मूर्ति नजर आई।

बता दें कि लिस्ट किए गए डस्टबिन की कीमत ₹15340 तय की गई। जिसे देख ट्रोलर्स ने गौरी को खूब खरी-खोटी सुनाई और यूजर्स के हिसाब से यह डिजाइन कुछ खास नहीं था। वही शेल टेबल लैंप की बात करें तो इसकी कीमत 1,59,300 की लिस्ट की गई थी।

इतने महंगे दिये को बेचने के लिए गौरी खान का मजाक बना दिया गया। वहीं अगर हम एक सोने की पत्ती वाली लकड़ी की पेंगुइन की मूर्ति की बात करें तो इसकी कीमत ₹12390 लिस्ट की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X