गौरव तनेजा और ऋतु राठी के बीच हो गई सुलह ? यूट्यूबर ने पत्नी संग की देवी पूजा, सामने आईं ये तस्वीरें...

Gaurav Taneja and ritu rathee divorce cancelled Know the Truth: फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ऋतु राठी का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह यह खुलासा करती नजर आ रही थीं वह और गौरव साथ में नहीं रह सकते।
वहीं प्रेमानंद महाराज से बात करते हुए उनका जब वीडियो सामने आया तो सच्चाई सामने आई। ऋतु का कहना है कि गौरव उन्हें चीट कर रहे हैं वह तलाक के बाद अपनी बेटियों को लेकर अलग रहना चाहती हैं। वहीं गौरव ने भी इंस्टा पोस्ट कर कहा था कि वह पारिवारिक मुद्दों को सोशल मीडिया पर नहीं लाना चाहते हैं। वह इस मुद्दे पर बात करेंगे।
इस दौरान रेडिट की एक पोस्ट पर यह भी दावा किया गया था कि गौरव पेड सर्विस लेते हैं। और होटल का रूम बुक करते हुए उनकी पत्नी ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद यह भी कहा जा रहा था कि ऋतु से गौरव को बेटे की उम्मीद थी, लेकिन दोनों बेटियां होने के बाद गौरव ने ऋतु से दूरियां बना लीं। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो गौरव और ऋतु ही बता सकते हैं।
लेकिन तलाक की इन खबरों के बीच गौरव तनेजा ने नवरात्रि पर अपने इंस्टा हैंडल पर पत्नी और बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की है। जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि गौरव अपनी बेटी के साथ तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि गौरव अपनी पत्नी ऋतु के साथ सेल्फी लेती दिख रहे हैं।
तस्वीर में गौरव और ऋतु दोनों ही काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही गौरव ने कैप्शन में लिखा है दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन, लेकिन इस तस्वीर के साथ ही गौरव ने कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। कई लोगों का मानना है कि यह तस्वीर पुरानी भी हो सकती है तो कभी लोगों का यह कहना है कि यह तस्वीर अगर आज ही ली गई है तो इसका मतलब क्या है क्या दोनों का तलाक नहीं हो रहा है या अब सब ठीक हो गया है। खैर गौरव और ऋतु के चाहने वाले तो यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द सब ठीक हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications











