गौरव तनेजा ने पत्नी ऋतु राठी संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर बोले- कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ...

Gaurav Taneja aka flying beast

फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट इन दिनों अपने काम की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। पिछले दिनों खबरें काफी तेज थीं कि गौरव और ऋतु तलाक लेने जा रहे हैं यह खबर तब फैली जब ऋतु का प्रेमानंद महाराज का वीडियो वायरल हुआ था।

ऋतु के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। चारों तरफ दोनों के तलाक की खबरें फैलने लगीं। इतना ही नहीं इसके बाद कई ऐसे दावे भी किए गए जहां गौरव पर ऋतु को धोखा देने तक का आरोप लगा था। कई लोगों का यह भी कहना था कि ऋतु के दो बेटियां हो गई हैं जिस वजह से दोनों के बीच दूरी बढ़ी तो किसी ने यह कहा कि गौरव का अफेयर चल रहा हैं। जिस वजह से ऋतु यह सहन नहीं कर पाईं और बहन के घर रहने लगीं।

वहीं इन सभी अफवाहों के बीच गौरव तनेजा ने अपने तलाक और ऋतु संग बिगड़ते अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा था, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह चुप्पी तोड़ते नजर आ रहे हैं।

गौरव कहते हैं कि उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। उन्होंने एक पोस्ट भी किया था 'जोई-जोई प्यारो करे सोई मोहे भावे' लेकिन लोगों ने इसका मतलब भी गलत निकाला। गौरव आगे कहते हैं यह तब शुरू हुआ जब ऋतु का प्रेमानंद महाराज वाला वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन जो लोग प्रेमानंद महाराज को नहीं जानते वह इस दोहे का अर्थ नहीं समझ पाएंगे। इसके बाद गौरव अपने वीडियो में साफ करते हैं कि ये कंफ्यूजन आखिर कैसे हुई।

इसके बाद गौरव एक-एक करके बताते हैं कि आखिर यह कैसे हुआ गौरव ने यह भी कहा कि यह एक पीआर स्टंट है, लेकिन यह उन्होंने नहीं बल्कि किसी और ने करवाया है जिसका खुलासा वह जल्दी करेंगे। गौरव आगे एक- एक वीडियो और एक-एक ट्वीट को लेकर भी बात करते हैं। गौरव बताते हैं कि यह एक गुट है जो इस तरह की मीम्स और खबरों को वायरल करने का काम करता है। मेरे पुराने वीडियो को आज से जोड़कर कई तरह की बातें की गईं। जिसका ना तो कोई सिर था ना पैर। इसके बाद गौरव वीडियो को अंत में कहते हैं कि पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़े होते हैं, लेकिन फिलहाल उनके बीच सब ठीक है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X