Gaurav Taneja उर्फ Flying Beast यूट्यूब से करते हैं करोड़ों की कमाई, ऋतु राठी भी नहीं हैं पीछे, जानें नेटवर्थ

Gaurav Taneja aka Flying Beast and Ritu Rathee net worth: गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट आज बेहद पॉपुलर हो गए हैं। हर कोई उनके व्लॉग्स देखना पसंद करता है। बता दें कि गौरव तनेजा के यूट्यूब पर मिलियंस से सब्सक्राइबर हैं। उनके वीडियो के डलते ही लाखों करोड़ों व्यूज आ जाते हैं।
लेकिन इन दिनों गौरव अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि गौरव और ऋतु के रिश्ते में खटास आ गई है और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। इन दिनों गौरव और ऋतु इतने लाइमलाइट में हैं कि हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है। कोई नेटवर्थ सर्च कर रहा है तो कोई लाइफस्टाइल तो लिए जानते हैं गौरव और ऋतु की कितनी नेटवर्थ है।
कैसे मिले गौरव और ऋतु
आपको बता दें कि गौरव और ऋतु की लव स्टोरी फेसबुक से शुरू हुई थी। दोनों ने एक दूसरे से दोस्ती की फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। ऋतु तो शादी का मन बना चुकी थीं, लेकिन कहीं ना कहीं उन्हें पता था कि उनकी शादी के लिए उनके माता पिता नहीं मानेंगे।
परिवार से छिपाया सच
ऋतु को पता था कि उनके माता पिता नहीं मानेंगे। क्योंकि ऋतु हरियाणवी जाट परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं गौरव पंजाबी परिवार से इसीलिए ऋतु ने गौरव की सच्चाई छिपाई और अपने ही कास्ट का बताकर शादी की। ऋतु राठी के माता-पिता को गौरव के बारे में नहीं पता था शादी के दिन तक भी नहीं।
चलिए जानते हैं कितना कमाते हैं ऋतु और गौरव
आपको बता दें कि गौरव पहले पायलट थे, लेकिन बाद में कंपनी ने उन्हें निकाल दिया। वहीं ऋतु उनकी पत्नी भी पायलट हैं जिसका कंपनी ने प्रमोशन कर कैप्टन बना दिया है, लेकिन इससे तो दोनों की सैलरी आती थी लेकिन दोनों की असली कमाई तो यूट्यूब से हुआ करती है। बता दें कि गौरव यूट्यूब वीडियो बनाते हैं। साथ ही ब्रैंड प्रमोशन करते हैं और लोगों से जुड़ रहते हैं।
इतनी है महीने की कमाई
बता दें कि गौरव की एक महीने की कमाई 25 लाख रुपये है। वहीं ऋतु भी मोटी कमाई करती हैं। इसीलिए दोनों की ही लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। वहीं नेटवर्थ की बात करें तो गौरव की नेटवर्थ 14 करोड़ से ऊपर है। जो यूट्यूब के जरिए है। वहीं ऋतु की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 4 करोड़ रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications











