मुस्लिम होकर छोटे कपड़े पहनने पर गौहर को पड़ा थप्पड!
खबर सुनने में अजीब जरुर है लेकिन सच है। गौहर खान के साथ ऐसी घटना हाल ही में हुई जब वो रियैलिटी शो रॉ स्टार की शूटिंग कर रही थीं, उसी दौरान दर्शकों में मौजूद एक शख्स ने गौहर खान को छूने की कोशिश की और जब गौहर खान ने इसका विरोध किया तो उस शख्स ने गौहर को थप्पड़ मार दिया। साथ ही उसने ये भी कहा कि गौहर मुस्लिम होकर छोटे कपड़े पहनती हैं।

अकिल मलिक नाम के शख्स ने मुंबई स्थित फिल्मसिटी में हो रहे शो रॉ स्टार की शूटिगं के दौरान शो की होस्ट गौहर खान के साथ पहले तो छेड़ छाड़ की और उसके बाद गौहर को एक जोरदार थप्पड़ मारते हुए कहा कि मुस्लिम होकर गौहर इतने छोटे कपड़े पहनती हैं जो कि गलत है। गौहर ने बोरीवली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया और खबर के अनुसार कल बोरीवली कोर्ट में अकिल मलिक को हाजिर किया जाएगा।
24 वर्षीय अकिल फिल्हाल पुलिस कस्टडी में हैं और कल उनके ऊपर मुकदमा चलाया जाएगा। गौहर खान इस वाक्ये से बेहद नाराज हैं। उनका कहना है कि इस तरह की हरकत करने वाले को वो कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर रहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











