Video: सरेआम थप्पड़ मारे जाने पर रो पड़ी गौहर खान

मॉडल - एक्ट्रेस गौहर खान के साथ हाल में हुई घटना काफी अजीबोगरीब है। मुंबई फिल्म सिटी में रियलिटी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार' की शूटिंग के दौरान गौहर खान को एक दर्शक ने थप्पड़ जड़ दिया। पूछ ताछ में कारण पता चला कि मुस्लिम होकर छोटे कपड़े पहनने के लिए उसने गौहर पर हाथ उठाया।

gauhar

घटना कुछ इस तरह हुई कि, शो में ब्रेक के दौरान मोहम्मद अकील मलिक के तौर पर पहचान किए गए आरोपी ने गौहर स्टेज पर चढ़कर को थप्पड़ मारा। इतना ही नहीं, बल्कि युवक पर गौहर को गलत ढ़ंग से छूने का भी आरोप है। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे काबू में कर लिया और उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

लेकिन गौहर इस घटना से काफी हतप्रभ रह गई। इस तरह सरेआम थप्पड़ खाना गौहर के लिए किसी बुरी घटना की तरह था। एकाएक ऐसा होने पर तो गौहर स्टेज पर ही रो पड़ी। लेकिन उनका गुस्सा साफ नजर आ रहा था। घटना के तुरंत बाद ही गौहर अपने मेकअप वैन में चली गईं ताकि वो इस घटना से उबर सकें। लेकिन इसके बाद वो वापस आईं और शूटिंग पूरी की। गौहर ने रितुराज मोहंती को शो का विनर भी घोषित किया। और शूटिंग के तुरंत बाद वहां से चली गईं।

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 354 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

<iframe width="650" height="417" src="//www.youtube.com/embed/m2YVpHeS2EM" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X