Gauahar Khan: मां बनने के बाद गौहर खान की ऐसी हालत देख, फैंस को लगा बड़ा झटका

Gauahar Khan: मां बनने के बाद पहली बार टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में गौहर खान की हालत काफी खराब दिख रही है, जिसके चलते फैंस काफी परेशान हैं। फैंस ने उस वीडियो पर रियक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दी हैं।
दरअसल गौहर खान हाल ही में मां बन गई है, 10 मई को बेटे को जन्म दिया। इस खबर के बाद फैंस खुश हैं। खान परिवार में बधाइयों का तांता लग गया है। मां बनने के पांच दिन बाद एक्ट्रेस ने अपनी पहली तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपना अनुभव भी साझा किया है। इस फोटो में गौहर बिना मेकअप के नदर आ रहे है। उनके चेहरे में मां बनने का नूर साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर साथ ही तस्वीर के कैप्शन में लिखा, तो अब रात के 12 बज चुके हैं, एक नई मॉम के रूप में मेरे पहले मदर्स डे का 1 दिन बीत चुका है। अल्हम्दुलिल्लाह, हर चीज और हर किसी के लिए जिन्होंने इसे मेरे लिए इतना खास बनाया। बस अपने बच्चे को गोद में लेना ही अल्लाह की ओर से मेरा सबसे अच्छा तोहफा है। अल्लाहुम्मा बारिक फ़िही। हर साल मैंने उन सभी माताओं के लिए एक पोस्ट लिखी, जिन्होंने मेरे जीवन को प्रभावित किया है, लेकिन मेरे लिए 2023 मदर्स डे की सबसे खास बात यह थी कि मेरी मां ने मुझे मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।
इस पोस्ट में गौहर खान की ऐसी हालत देख फैंस कि चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस पोस्ट पर प्रतिक्रया दे रहे हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने 10 मई को मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके फैंस को इसकी जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि, 25 दिसंबर 2020 को गौहर और जैद ने मुंबई आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में धूमधाम से निकाह किया था। गौहर और जैद की उम्र में 12 साल का फासला है, लेकिन वो कहते हैं ना कि प्यार उम्र और मजहब नहीं देखता, बस हो जाता है। एक्ट्रेस के पति जैद एक कोरियोग्राफर हैं, वह म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं।


Click it and Unblock the Notifications