गौहर खान को कार चलाना अच्छा लगता है

हाल ही में उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया कि अब उनकी मेहनत रंग ला रही है और बदलाव हो रहे हैं। उन्हें काम मिल रहा है। अब वे अपने आयटम गर्ल की बनी छवि को सुधारने में सफल हो जायेंगी। इसी दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें जिंदगी में एक बात का हमेशा अफसोस रहता है कि वे कार ड्राइव करने की शौकीन रही हैं। लेकिन उन्हें कार चलाने में दिक्कत होती है।
वे जब भी कार चलाने की कोशिश करती हैं उन्हें अजीब सी घुटन महसूस होता है। इसलिए वे हमेशा बैकसिट पर ही बैठने में सहुलियत महसूस करती हैं। जब भी वह कहीं लांग ड्राइव पर जाती हैं अपने ड्राइवर को अपने साथ रखती हैं। मैं इस बात का भी ध्यान रखती हूं कि लंबी दूरी के लिए मुझे सड़क की यात्रा न करनी पड़े। चूंकि मुझे वहां की यात्रा पसंद नहीं आती। और मैं कभी भी ड्राइव नहीं कर पाती। गौरतलब है कि गौहर ने अब तक कई हिंदी फिल्मों में आयटम गर्ल की भूमिका निभाई है। और वे अपने करियर ग्राफ से बेहद खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











