गौहर मुझे हिन्दू से मुस्लिम बनाना चाहती थी: कुशाल टंडन
बिग बाॅस की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन-गौहर खान ने बिग बाॅस के घर में प्यार और अफेयर के बाद शादी की भी घोषणा कर डाली थी। मगर बिग बाॅस से बाहर आकर दोनों के रास्ते जुदा होते नजर आ रहे हैं। दोनों के प्यार के बीच धर्म की दीवार खड़ी हो चुकी है। गौहर खान, कुशाल टंडन पर लव-जेहाद का फार्मूला अजमामाने। कुशाल टंडन ने गौहर पर आरोप लगाया है कि कहा कि गौहर उन पर अपना धर्म बदलने के लिए दबाव डाल रही थीं, जिस पर कुशाल टंडन ने एतराज जताते हुए अपनी जिंदगी से गौहर को निकाल दिया। आपको बता दें कि कुशाल टंडन पंजाबी परिवार और गौहर मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

अभी तक दोनों के ब्रेकअप की खबरे बाॅलीवुड में आम थी। जिसकी पुष्टि खुद कुशाल टंडन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर की थी। लेकिन वजह अब सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक एक इंटरव्यू में टीवी ऐक्टर कुशाल टंडन ने इस बात की पुष्टि की है गौहर उन पर अपना धर्म बदलने के लिए दबाव डाल रही थीं, लेकिन यह उनके लिए संभव नहीं था। जब बीच को कोई रास्ता नहीं निकला तो दोनों ने 9 महीने का अपना रिश्ता खत्म कर लिया। कुशाल ने शुक्रवार रात को एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी उनका ब्रेकअप हो चुका है
कुशाल टंडन-गौहर खान ने बिग बास के अलावा एक अडवेंचर शो खतरों के खिलाड़ी-5 में भी साथ काम किया था। कुछ महीने पहले दोनों पाकिस्तानी गायक उस्ताद फतेह अली खां के साथ के विडियो अल्बम में साथ नजर आए थे। गौहर से पहले कुशाल बल्गेरियन मॉडल ऐंड ऐक्ट्रेस एलीना बोवा के साथ रिलेशन में थे। एलीना के साथ कुशाल ने डांस रिऐलिटी शो नच बलिए-5 में हिस्सा भी लिया था, लेकिन शो से निकलने के बाद दोनों का रिलेशन टूट गया।
अरमान और तनीषा के बाद बिग बास-7 की यह दूसरी जोड़ी है, जो टूट चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











