..................... कोरोना पॉजिटिव होने केे बाद भी गौहर खान ने की शूटिंग, बीएमसी ने दर्ज की एफआईआर Gauahar khan tested corona positive and went for film shoot Bmc file FIR - Hindi Filmibeat

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फिल्म के सेट पर पहुंची गौहर खान, तोड़ा बड़ा नियम, बीएमसी ने दर्ज की FIR

By Filmibeat Desk

गौहर खान पर कोरोना का नियम तोड़ने का आरोप बीएमसी ने लगाया है। बीएमसी ने गौहर खान के खिलाफ अपनी शिकायत को आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा भी किया है। लेकिन इसमें गौहर खान का नाम धूंधला किया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में इसे तय बताया जा रहा है कि ये रिपोर्ट गौहर खान के खिलाफ ही है।

महाराष्ट्र में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में बीएमसी पहले से अधिक कड़ी कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ कर रही है जो कि कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सरकार ने कोरोना से बचने के लिए जरूरी एहतियात अपनाने के निर्देश भी दिए हैं।

Gauahar Khan

बताया जा रहा है कि काम को देखते हुए गौहर खान ने कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया और फिल्म की शूटिंग पर गईं। बीएमसी अधिकारियों ने गौहर खान केे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

गौहर खान के खिलाफ एफआईआर

गौहर खान के खिलाफ एफआईआर

टाइम्सऑफ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार डीसीपी चैतन्य एस ने इस संबंध में खुद जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि गौहर खान के खिलाफ कोविड-19 की गाइडलाइंस का उल्लघंन करने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

कोरोना संक्रमित हैं गौहर खान

कोरोना संक्रमित हैं गौहर खान

डीसीपी ने कहा कि गौहर को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। उन्हें घर में रूककर खुद को क्वारंटीन करने के लिए बोला गया था। लेकिन फिर भी वह फिल्म की शूटिंग के लिए चली गईं।

बीएमसी अधिकारी पहुंचे गौहर के घर

बीएमसी अधिकारी पहुंचे गौहर के घर

इसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि गौहर खान जब कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं तो बीएमसी अधिकारी उनके घर पहुंचे लेकिन वह वहां पर नहीं मिलीं।

शहर के लोगों की सुरक्षा

शहर के लोगों की सुरक्षा

बीएमसी ने मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। बीएमसी ने अपनेट्वीट में लिखा है कि शहर के लोगों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

बॅालीवुड एक्ट्रेस ने तोड़ा नियम

बॅालीवुड एक्ट्रेस ने तोड़ा नियम

आगे लिखा गया है कि बॅालीवुड एक्ट्रेस कोविड-19 के गाइडलाइन्स का पालन नहीं करते हुए पाई गई हैं। ये नियम सभी के लिए समान हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि कोरोना नियमों का पालन करें और शहर को कोरोना से निजात दिलाने में मदद करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X