एक्ट्रेस को टाइट ड्रेस में देख गंदी-गंदी आवाजें निकालने लगे पैपराजी, गौहर खान को आया गुस्सा, कहा- 'ये छेड़...'

Gauahar Khan Slams Paparazzi: एक्ट्रेस गौहर खान हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। वो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं और इस बार भी उन्होंने जिस मुद्दे को लेकर अपनी बात कही है, उस बात ने सबका ध्यान खींचा है। गौहर ने पैपराजी के बर्ताव को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
प्रज्ञा जायसवाल के साथ हुई बदतमीजी
7 जुलाई को, मुंबई में एक बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर गौहर खुद को शांत नहीं रख पाईं। ये पार्टी एक्टर जायद खान के जन्मदिन के मौके पर रखी गई थी, जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे। इसी दौरान जब एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनकर कैमरे के सामने पोज दे रही थीं, तो वहां मौजूद कुछ पैपराजी ने उनका नाम पुकारते हुए बुरी-बुरी आवाजें निकालीं। ये सब कैमरे में कैद हो गया और प्रज्ञा इस हरकत से साफ तौर पर अनकंफर्टेबल हो गईं।
गौहर खान ने जताया गुस्सा
गौहर ने इस घटना पर सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए कड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने साफ लिखा- "क्या पैपराजी इव-टीजिंग को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं? ये पहली बार नहीं हुआ है। कुछ फोटोग्राफर बहुत प्रोफेशनल होते हैं, लेकिन कुछ बार-बार भद्दे कमेंट्स करते हैं। इस पर बात करने की जरूरत है।"
प्रज्ञा ने नहीं दिया कोई रिएक्शन
गौहर की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक प्रज्ञा ने इस वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन यह वीडियो वायरल हो चुका है और लोगों के बीच बहस छिड़ गई है।
गौहर खान के बारे में
गौहर खान फिलहाल अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में हैं। अप्रैल 2025 में उन्होंने और उनके पति जैद दरबार ने अपने दूसरे बच्चे की खुशखबरी शेयर की थी। एक इंटरव्यू में गौहर ने कहा- 'इस बार की प्रेग्नेंसी पहले से अलग है। हर बार शरीर और इमोशन अलग होते हैं। बहुत से मिथक होते हैं, लेकिन हर महिला का एक्सपीरिएंस खास और अलग होता है।'
जानिए कौन हैं प्रज्ञा जायसवाल?
प्रज्ञा जायसवाल ने 2014 में तमिल-तेलुगु फिल्म 'विरट्टू/डेगा' और हिंदी फिल्म 'टीटू एमबीए' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें असली पहचान 2015 में तेलुगु फिल्म 'कांचे' में सीता देवी का रोल निभाकर मिली। इसके बाद उन्होंने 'ओम नमो वेंकटेशया', 'नक्षत्रम', और 'अचारी अमेरिका यात्रा' जैसी फिल्मों में काम किया।
2021 में वो सुपरहिट फिल्म 'अखंड' में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ नजर आईं। 2024 में प्रज्ञा को डाकू महाराज के साथ बॉलीवुड फिल्म 'खेल खेल में' में भी देखा गया।


Click it and Unblock the Notifications
