..................... Gauahar Khan post delivery steps out with new born baby and husband zaid darbar gauahar khan first family photos - Hindi Filmibeat

डिलिवरी के दो दिन बाद गोद में बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर आईं गौहर खान, बेहद खूबसूरत हैं पहली फैमिली फोटोज

Gauahar Khan

Gauahar Khan First Family Photos: गौहर खान और जैद दरबार अब माता-पिता बन गए हैं। इस कपल ने 10 मई को अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत किया। अब डिलिवरी के दो दिन बाद गौहर खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं और नवजात बेटे को गोद में लिए पति जैद दरबार के साथ अपने घर के लिए रवाना हो गईं।

ऐसे में अस्पताल से निकलते वक्त गौहर खान को पैपराजी ने स्पॉट किया और पहली बार उनकी कंपलीट फैमिली साथ में स्पॉट हुई। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। तमाम फैस गौहर और जैद को भर भरके बधाईयां और शुभकामनाएं भेज रहे हैं और बच्चे के नाम और पहली तस्वीर की डिमांड कर रहे हैं।

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में गौहर खान के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है। इसके साथ ही गौहर जहां अपने बच्चे का ख्याल रखती दिखाई दे रही हैं तो वहीं नए नवेले अब्बा जान अपनी बेगम और बच्चे दोनों की ही केयर करते नजर आए।

उन्होंने अपने फैंस और शुभचिंतकों के साथ इस बड़ी खुशखबरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया। कपल अब एक प्यारे बच्चे के माता-पिता हैं। उन्होंने अपने फैंस के साथ खुशी शेयर करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। बच्चे का जन्म 10 मई को हुआ था।

उन्होंने उस पोस्ट को शेयर किया जिसमें लिखा था, 'यह एक लड़का है। सलाम ऊ अलैकुम हमारी सुंदर दुनिया, हमारी खुशी का बंडल आ गया है। 10 मई 2023 को हमें एहसास हुआ कि वास्तव में खुशी का क्या मतलब है। हमें बेटा हुआ है। सभी को उनके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं। आभारी और नए माता-पिता जैद और गौहर।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X