सुनील शेट्टी ने महिलाओ की डिलीवरी को लेकर कही ऐसी बात, भड़की गौहर खान बोलीं- "उसे क्या पता..."

Gauahar Khan Lashes Out On Suniel Shetty: अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों अपने दूसरे प्रेग्नेंसी फेज में हैं और इसे वो खुलकर इंजॉय कर रही हैं। हालांकि सुपरस्टार सुनील शेट्टी के एक बयान ने जरा गौहर खान का पारा हाई कर दिया हैं। सुनील शेट्टी के सी-सेक्शन कंफर्ट डिलीवरी वाले बयान से गौहर खान को मिर्ची लग गई हैं और उन्होंने इसपर पलटवार किया है।
न्यूज़18 को दिए एक इंटरव्यू में, हाल ही में नाना बने सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया की तारीफ करते हुए कहा था कि उसने सी-सेक्शन कंफर्ट के बजाय नेचुरल डिलीवरी का ऑप्शन चुना था। हालांकि उनका सी सेक्शन डिलीवरी को लेकर किये गए कमेंट की खूब जिसके बाद उन्हें क्लियपर करना पड़ा कि उनके शब्दों को गलत समझा गया था और रेफरेंस से बाहर ले जाया गया था। वहीं अब गौहर खान भी सुनील शेटटी के इस कमेंट पर भड़क गई हैं।
अपने यूट्यूब पॉडकास्ट में, गौहर खान मिसकैरज और सी-सेक्शन के स्ट्रगल के बारे में खुल कर बात करते हुए भावुक हो गईं। गौहर खान ने सुनील शेट्टी की हालिया कमेंट पर रिएक्शन देते हुए कहा कहा, "मैं अपनी पूरी आवाज़ में चिल्लाना चाहती हूं और कहना चाहती हूँ, आप ऐसा कैसे कह सकते हैं? कैसे?" उन्होंने आगे कहा, "इस विषय पर बहुत सारे मिथक हैं कि अगर कोई सी-सेक्शन करवा रहा है, तो यह आसान ऑप्शन है। इतनी गलत जानकारी कैसे हो सकती है? और एक पुरुष सेलिब्रिटी के लिए ऐसा कहना, जो गर्भावस्था से नहीं गुज़रा, जिसने बच्चे को जन्म नहीं दिया, उसे नहीं पता कि सी-सेक्शन कितना दर्दनाक होता है।"
गौहर ने बेटे ज़ेहान के समय हुई अपनी सी-सेक्शन डिलीवरी के बारे में बताया। आंसुओं को रोकते हुए, उन्होंने पहली बार खुलासा किया कि जेहान को जन्म देने से पहले उनका मिसकैरेज भी हुआ था। उस वक्त उनकी प्रेग्नेंसी को 9 हफ्ते हुए थे। गौहर ने कहा कि वो एक्सपीरिंयस बहुत मुश्किल था। गौहर ने कहा, "एक बात है जो मैंने कभी किसी को नहीं बताई। ज़ेहान से पहले मेरा मिसकैरेज हुआ था। मैं आपको उस भावना के बारे में क्या बताऊं? इसे डिस्क्राइब करना इम्पॉसिबल है। यह एक प्रेग्नेंसी थी, मैंने लगभग 9 हफ्ते के बाद बच्चे को खो दिया। वह नुकसान बेहद मुश्किल था। और मैं आने वाले एपिसोड में इसके बारे में और बात कर पाऊंगी।"
बता दें कि गौहर खान दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस साल की शुरुआत में, बिग बॉस 7 की विनर और उनके पति ज़ैद दरबार ने सेकंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसेंट की थी। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की ज़रूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को नचाओ गाजा बेबी 2।"


Click it and Unblock the Notifications











