Gauahar khan Pregnant: मां बनने वाली हैं गौहर खान, वीडियो में दिखाई पति जैद के साथ पहली झलक

Gauahar khan Pregnant: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है और बताया है कि वह जल्द ही 2 से 3 होने वाले हैं। गौहर खान ने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गुड न्यूज शेयर की है। गौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में 2 कार्टून नजर आ रहे हैं। दोनों बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ गौहर ने लिखा है कि जब जी से की मुलाकात जेड से हुई तो हम 1 से 2 हुए और अब हम 3 होने वाले हैं। इस वीडियो में आपको दिखाई देगा कि बाइक के साथ एक साइड वाली सीट जुड़ जाती है।
एक प्यारा सा टेडी यहां पर दिखाई पड़ता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर खान ने लिखा है कि आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। फैंस और सेलेब्स गौहर खान और उनके पति जैद दरबार को इसके लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। गौहर खान के इस वीडियो को 2 लाख के करीब लाइक मिल चुका है। गीतकार नेहा कक्कड़,माही विज, दिया मिर्जा के साथ कई सारे सेलेब्स ने गौहर खान के लिए खुशी जाहिर की है। याद दिला दें कि गौहर और जैद की शादी साल 2020 में हुई थी।
दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत लॅाकडाउन के दौरान हुई थी। दोनों की मुलाकात एक स्टोर में हुई थी। वहीं से दोनों की लव स्टोरी का आगाज हुआ। शादी के तीन साल पूरे होने से पहले गौहर और जैद ने माता-पिता बनने का फैसला किया। 25 दिसंबर को दोनों की शादी को तीन साल पूरे होंगे।
हाल ही में एक इंटरव्यू में गौहर खान ने अपने मां बनने की तरफ इशारा भी दिया था। गौहर ने कहा था कि वह जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं। बीते साल उनके पास काफी काम था। लेकिन अब मैं और जैद परिवार बनाने की सोच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











