गौहर खान ने पति जैद दरबार के साथ शेयर की रोमांटिक PICS, उदयपुर में मना रहीं हनीमून
काम से फ्री होकर गौहर खान शादी के बाद पति जैद दरबार के साथ हनीमून मनाने उदयपुर पहुंची हैं। शादी के बाद गौहर खान तांडव वेब सीरीज में नजर आईं जो कि इस समय विवादों में घिरी हुई है। गौहर और जैद की वेडिंग के बाद हनीमून पीरियड एंजॉय करने उदयपुर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने आलीशान होटल से सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर कीं। दोनों के कई खूबसूरत पलों को इन तस्वीरों में देखा जा सकता है।
गौहर खान ने दिसंबर में जैद दरबार के साथ पूरी रीति रिवाजों के साथ शादी की। फिर वह काम में लग गईं। अब वह महीनेभर बाद फ्री होकर पति के साथ उदयपुर में हनीमून मनाने पहुंची है। जहां से पति के साथ वह रोमांटिक फोटो शेयर कर रही हैं। गौहर में एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने पति संग हनीमून हॉलिडे एन्जॉय करती दिख ही हैं। इस प्यारी वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा था, 'जब मैं ट्रेवल करती हूं, तो ये मुझे बहुत ही खुशी देते हैं। पति के साथ यह मेरी पहली छुट्टी है।'

उदयपुर ट्रिप
वहीं जैद दरबार ने भी गौहर खान के साथ तस्वीरें और वीडियो को शेयर किया। जैद ने भी सोशल मीडिया पोस्ट पर यही लिखा, फाइनली हमारा टाइम आ गया। साथ ही पत्नी गौहर के साथ उदयपुर ट्रिप से फोटो शेयर की।

तांडव में नजर आईं नजर
अली अब्बास जफर की वेब सीरीज तांडव में गौहर खान भी नजर आईं। सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और सुनील ग्रोवर से सजी वेब सीरीज ओटीटी अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई।
Recommended Video

तांडव पर विवाद
तांडव वेब सीरीज पर एक सीन को लेकर बवाल मचा हुआ है जिसमें लोगों ने आरोप लगाया है कि इसके कंटेंट से लोगों की भावनाएं आहात हुई है।

गौहर खान बिग बॉस
बता दें गौहर खान बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। वह इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी हैं। वह कई फिल्मों में अपने डांस से भी फैंस को मदहोश कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











