कंफर्म: गौहर खान ने की जैद दरबार से सगाई, रोमांटिक तस्वीरें की शेयर
बिग बॉस की विनर रह चुकीं गौहर खान ने गुड न्यूज शेयर की है। ये गुड न्यूज है गौहर खान की शादी से जुड़ी। गौहर खान ने शादी की खबरों के बीच साफ कर दिया है कि वह जैद दरबार संग शादी करेंगी। गौहर खान और जैद दरबार ने सगाई कर ली है। इस खबर को खुद गौहर खान ने कंफर्म किया। सोशल मीडिया पर ऑफिशियल पोस्ट डालकर गौहर खान ने ये गुड न्यूज दी।
जैद दरबार संग इन लेटेस्ट फोटो में गौहर खान की जबरस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। गौहर ने इंस्टाग्राम पर रिंग का इमोजी भी शेयर किया। इसके साथ ही एक हर्ट वाले बैलून पर उसने हां कह दिया। वहीं जैद ने भी इन फोटो को शेयर किया।
गौहर खान को न्यूली मैरिड नेहा कक्कड़ ने भी बधाई देते हुए कहा कि वाह, मैं दोनों के लिए बहुत खुश हूं। वहीं भानुशाली, सुनील ग्रोवर, मंदाना रीमी, विशाल डडलानी समेत कई स्टार्स ने शुभकामनाएं दीं। बता दें पिछले कई दिनों से गौहर खान और जैद के रिलेशनशिप और शादी को लेकर चर्चा जारी थी। इसी बीच गौहर ने खुद ही इन खबरों पर पुष्टि कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications