..................... Gauahar Khan gave birth to a son, shared information on social media - Hindi Filmibeat

टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

Gauahar Khan

Gauahar Khan: मनोरंजन जगत की जानी मानी एक्ट्रेस गौहर खान के घर नन्हा मेहमान आ गया है, अभी अभी गौहर खान मां बन चुकी हैं, गौहर खान ने एक लड़के को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है।

दरअसल एक्ट्रेस गौहर खान का नाम लंबे से प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है, फैंस इस पल का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि कब उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस के घर किलकारी गूंजेगी।

ऐसे में 10 मई को आखिरकार खुशियों का वो पल आ गया है, जिसके लिए सब बेकरार थे। गौहर खान मां बन गई, खैर खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर गौहर खान ने मां बनने की जानकारी दी है।

एक स्पेशल नोट लिखते हुए गौहर खान ने कहा है- ये एक लड़का है, सही मायने में 10 मई 2023 को हमें खुशियों को असली एहसास हुआ है। हमारा धन्य बेटा सभी को उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद देता है। नए माता-पिता बनने को लेकर जैद और गौहर खुशी में काफी खिलखिला रहे हैं। नए माता-पिता बनने को लेकर जैद और गौहर खुशी में काफी खिलखिला रहे है।

तो जैसे ही इंस्टाग्राम पर गौहर खान ने इस बात की ऐलान किया है कि वह एक बेबी बॉय की मां बन गई हैं। इसके बाद से उनके चाहनों वालों की बधाई की तांता लग गया है। गौहर की इंस्टा पोस्ट पर तमाम लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Read more about: gauahar khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X