गौहर खान ने पहली बार ऑफ शोल्डर वन पीस में दिखाया बेबी बंप, बोलीं- मा शा अल्लाह, ला कुवता इल्ला बिल्लाह

Gauahar Khan Baby Bump: अभिनेत्री गौहर खान बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं। कुछ ही दिनों पहले गौहर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐसान किया था और अब इस हसीना ने अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। गौहर खान ने न्यू ईयर के मौके पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो कि मिनटों में वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में जहां गौहर अपना बेबी बंप दिखा रही हैं तो वहीं उनके चेहरे पर भी प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।
दिखाया बेबी बंप
सामने आई इन लेटेस्ट तस्वीरों में गौहर खान ऑफ शोलमडर वन पीस में काफी सिंपल और सादगी भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। नो मेकअप सिंपल लुक में गौहर खान काफी प्यारी दिख रही हैं। कमेंट सेक्शन में गौहर खान को बधाईयां और तारीफें करने वाले फैंस का तंता लगा हुआ है।
गौहर खान ने दिया ये कैप्शन
इस तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए गौहर खान ने कैप्शन में लिखा, "मा शा अल्लाह, ला कुवता इल्ला बिल्लाह"। इसके बाद अब कमेंट सेक्शन में फैंस उन्हें और उनके आने वाले बच्चे के लिए खूब दुआएं कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस गौहर खान से उनके और भी बेबी बंप की तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं।
ऐसे शेयर की गुड न्यूज़
गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है और बताया है कि वह जल्द ही 2 से 3 होने वाले हैं। गौहर खान ने फैंस के साथ अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गुड न्यूज शेयर की है। गौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में 2 कार्टून नजर आ रहे हैं। दोनों बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ गौहर ने लिखा है कि जब जी से की मुलाकात जेड से हुई तो हम 1 से 2 हुए और अब हम 3 होने वाले हैं। इस वीडियो में आपको दिखाई देगा कि बाइक के साथ एक साइड वाली सीट जुड़ जाती है।
लॉकडाउन में शुरू हुई लव स्टोरी
दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत लॅाकडाउन के दौरान हुई थी। दोनों की मुलाकात एक स्टोर में हुई थी। वहीं से दोनों की लव स्टोरी का आगाज हुआ। शादी के तीन साल पूरे होने से पहले गौहर और जैद ने माता-पिता बनने का फैसला किया। 25 दिसंबर को दोनों की शादी को तीन साल पूरे होंगे।


Click it and Unblock the Notifications