जब 6.24 लाख की लेदर ड्रेस पहनकर निकली Kriti Sanon, हॉटनेस देख लोग हुए दीवानें

Kriti Sanon: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होने वाली कृति सेनन (Kriti Sanon) हमेशा ही अपनी अदाओं, अपने स्टाइल और अपनी फिटनेस से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपत' के प्रमोशन के लिए लाखों रुपए की बाइकर ड्रेस पहनकर एक्ट्रेस ने शानदार स्टाइल स्टेटमेंट का जलवा बिखेरा है।
लाखों की ड्रेस पहन निकली कृति-
मिमी एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गणपथ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म में कृति का एक एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म में कृति अपने नए अंदाज से फैंस का दिल जीत लेंगी।
इस फिल्म के प्रमोशन के बीच कृति ने लाखों की ड्रेस पहनकर लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। इस ब्लैक ड्रेस की कृति की स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। इसमें वह वाकई बहुत खूबसूरत और सेक्सी लग रही हैं।
पूरे लुक की बात की बात करें तो कृति पहले ही इस ब्लैक लेदर ड्रेस में काफी सेक्सी और हॉट दिख रही थी। फिर उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए बहुत प्यारा मेकअप कर रखा था, जिसमें उनकी पिंक लिपस्टिक ने चार चांद लगा दिए। इसी के साथ एक्ट्रेस ने हाई हील्स भी पहन रखी थी।
कृति सेनन के इस शानदार लुक पर कुछ रिसर्च करने पर पता चला कि यह 'Alexander McQuee' ब्रांड के कलेक्शन से है। और आधिकारिक वेबसाइट पर इस ड्रेस की कीमत 7,500 अमेरिकी डॉलर यानी 6,23,502 रुपए है। तो इतनी मंहगी ड्रेस पहनने के बाद कृति ने सबको अपना दीवाना बना दिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का वर्कफ्रंट-
वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन को आखिरी बार ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इसके बाद अब कृति अपनी फिल्म गणपथ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कृति के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। इसके बाद कृति के बाद द क्रू भी लाइन में हैं। फैंस कृति को फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार स्टाइल में देखने का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
