आलिया भट्ट की बढ़ी मुसीबतें, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नाम बदलने की मांग- इसीलिए उपजा विवाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी टीजर रिलीज के बाद खूब तारीफें बटौरी। उन्हें गंगूबाई के दमदार रोल के लिए खूब सराहा गया। लेकिन एक बार फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी विवादों में हैं। इस फिल्म पर पहले भी विवाद खड़ा हुआ था और एक बार फिर इसके टाइटल को लेकर विरोध जताया जा रहा है।

दरअसल महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल ने गंगूबाई काठियावाड़ी के नाम बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि इस नाम की वह से काठियावाड़ शहर की छवि खराब होगी। ये मांग उन्होंने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उठाई।

Gangubai Kathiawadi

Recommended Video

Alia Bhatt ने Sanjay Leela Bhansali के Birthday पर दिया गंगूबाई पोज़, ये है वजह | FilmiBeat

बता दें कुछ दिन पहले ही संजय लीला भंसाली के बर्थडे पर गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें आलिया का शानदार अवतार और बेहद मजबूत रोल देखने को मिला था। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा से लेकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने जमकर उनकी तारीफ की थी।

 गंगूबाई काठियावाड़ी के टाइटल का क्यों हो रहा विरोध

गंगूबाई काठियावाड़ी के टाइटल का क्यों हो रहा विरोध

सोमवार को बजट सत्र में विधानसभा में कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने कहा कि 1950 दशक वाला काठियावाड़ अब वैसा नहीं रहा है। इस टाइटल से इस शहर की छवि खराब हो रही है।

काठियावाड़ की महिलाएं आगे बढ़ रही हैं

काठियावाड़ की महिलाएं आगे बढ़ रही हैं

विधायक का कहना है कि अब काठियावाड़ बदल चुका है और उन्नति कर रहा है। यहां की महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं, ऐसे में इस फिल्म का नाम बदलना चाहिए।

राज्य सरकार करवाएं नाम चेंज

राज्य सरकार करवाएं नाम चेंज

कांग्रेस विधायक ने ये भी मांग की कि इस मामले में उद्धव ठाकरे सरकार हस्तक्षेप करें और इस फिल्म का टाइटल बदलवाएं।

 गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग जारी

गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग जारी

इन दिनों आलिया भट्ट इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर भव्य सेट बनवाया है। जिसके लिए 6 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

अजय देवगन का रोल

अजय देवगन का रोल

गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन भी कैमियो करते दिखेंगे। अजय देवगन ने हम दिल दे चुके सनम में आखिरी बार भंसाली के साथ काम किया था। इस बार वह कई सालों के बाद निर्देशक के साथ काम कर रहे हैं।

रिलीज डेट

रिलीज डेट

टीजर के साथ ही आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का ऐलान भी किया गया। गंगूबाई काठियावाड़ी देशभर में 30 जुलाई को रिलीज होगी।

 गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी

गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी

फिल्म कामाठीपुरा में एक वेश्यालय की गंगूबाई कोठेवाली के जीवन पर आधारित है। गंगूबाई के जीवन के कई हिस्सों को फिल्म में दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म को हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर बनाया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X