Death News: हॉरर फिल्मों से किल्ली निकाने वाले इस कलाकार का हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम

Gangu Ramsay Death

Gangu Ramsay Death: बी टाउन से एक और मौत की खबर सामने आई है। हॉरर फिल्मों में जान डालने वाले दिग्गज सिनेमैटोग्राफर गंगू रामसे का रविवार 7 अप्रैल को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार गू लंबे वक्त से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार को सुबह 8 बजे उन्होंने 83 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

गंगू रामसे के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। गंगू रामसे ने कई बेहतरीन हॉरर फिल्में बनाईं जिनसे ना सिर्फ उस दौर के बच्चों को डराया बल्कि बड़े भी डरकर कांपे लगे थे।

फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर गंगू रामसे का करियर दशकों तक चला और उन्होंने रामसे ब्रदर्स बैनर तले 50 से ज्यादा सुपरिट फिल्मों में काम किया था। उनमें 'वीराना', 'पुराना मंदिर', 'बंद दरवाजा', 'दो गज जमीन के नीचे', 'सामरी', 'तहखाना', 'पुरानी हवेली' और 'खोज' जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं।

गंगू रामसे ने अपनी पहली फिल्म 'आशिक आवारा' में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ काम किया। वहीं उन्‍होंने 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' जैसी फिल्‍मों में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ भी काम किया था।

गंगू रामसे ने टेलीविजन पर भी अपनी धाक जमाई और कई बेहतरीन शो का हिस्सा बने। टीवी पर उन्होंने 'हॉरर शो', 'नागिन' और 'जि‍म्बो' में भी काम किया था. उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है जिसमें साउथ एक्टर विष्णु वर्धन जैसे सितारे शामिल रहे हैं। कुछ साल पहले रामसे ब्रदर्स के कुमार रामसे का 85 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। कुमार रामसे 'पुराना मंदिर', शत्रुघ्न सिन्हा अभिनीत 'साया' और 'खोज' जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी थी।

Read more about: gangu ramsay bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X