विकास दुबे एनकाउंटर: ट्रेंड कर रहे हैं 'सिंघम' अजय देवगन, लोगों ने कहा- 'सिंघम 3 की स्क्रिप्ट फाइनल'
कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। विकास को गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। एनकाउंटर की खबरों के बाद से ही ट्विटर पर बॉलीवुड फिल्म सिंघम, जॉली एलएलबी 2 और सितारे अजय देवगन, रोहित शेट्टी ट्रेंड कर रहे हैं। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें, सिंघम और जॉली एलएलबी 2 दोनों ही फिल्में फेक एनकाउंटर दिखाती हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि पुलिस की एनकाउंटर कहानी बिल्कुल फिल्मी है। यह किसी रोहित शेट्टी की फिल्म जैसी लगती है। इतना ही नहीं, बल्कि कुछ लोगों ने लिखा कि, रोहित शेट्टी को सिंघम की स्क्रिप्ट मिल गई, अब उन्हें नई कहानी लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एसटीएफ गाड़ी विकास दुबे को कानपुर ला रही ला रही थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई। उसने हथियार छीकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है। उसे सीने और कमर में दो गोली लगीं।


Click it and Unblock the Notifications











