‘शूटआउट एट वडाला’ में मिलेगा नया जॉन अब्राहम
पिछले काफी समय से हिंदी फिल्मों में काम कर रहे अभिनेता जॉन अब्राहम को लोग अच्छा हीरो तो कहते हैं लेकिन उन्हें अच्छा अभिनेता कम बोला जाता है। शायद यह सब सोचकर जॉन ने एकता कपूर निर्मित फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' को साइन किया था।
एक सजीव घटना पर आधारित इस फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगेस्टर मान्या सुर्वे की के किरदार में हैं। टपोरी छाप लेकिन खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका निभाने वाले जॉन ने कहा कि यह रोल काफी चुनौती पूर्ण है। जिसे देखकर हर कोई कहेगा यह तो कोई नया जॉन है जिससे हम पहले कभी नहीं मिले। जॉन ने कहा कि मुझे यह रोल निभाने में बहुत मजा आया।
फिल्म को संजय गुप्ता निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में जॉन के अलावा तुषार कपूर और अमृता सिह ,कंगना रनोट भी है। फिल्म 3 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में पहली बार दो आयटम नंबर हैं जिसे कि प्रियंका चोपड़ा और सन्नी लियोन ने किया है।
गाने सुपर हिट हो गये हैं जिसके कारण फिल्म के प्रति लोगों क दिलचस्पी काफी बढ़ गयी है। देखते हैं कि जॉन का यह दावा कितन सच साबित होता है?


Click it and Unblock the Notifications
