गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने शाहिद कपूर से लिया पंगा! रिलीज नहीं होने देंगी 'ओ रोमियो'
O Romeo Legal Trouble: शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो को लेकर खबरें काफी तेजी से आ रही हैं कि इससे वो एक धमाकेदार वापसी कर सकते हैं। फिल्म के पहले गाने ने रिलीज होकर बवाल काट दिया है जिसमें दिशा पाटनी ने कातिलाना अंदाज में लोगों का दिल जीता है।

लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले ही इसको लेकर बवाल हुआ है और कानूनी तलवार लटक गई है। जी हां, साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की इस फिल्म को लेकर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख सिविल कोर्ट तक चली गई है और इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की है।
मुंबई की एक सिविल कोर्ट में दायर हुई इस याचिका ने मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं और इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
क्या है पूरा मामला?
सनोबर की मानें तो इस फिल्म में शाहिद कपूर ने जो भूमिका निभाई है वो उनके पिता की है। सनोबर ने कोर्ट में दावा किया है कि ये फिल्म उनके पिता हुसैन उस्तरा की अनऑथराइज्ड बायॉग्राफी है जिसमें उनको गलत तरीके से दिखाया गया है। सनोबर शेख ने कई लोगों के खिलाफ शिकायत की है और इस लिस्ट में साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस केस को लेकर सुनवाई 6 फरवरी को होगी। देखने वाली बात होगी कि सुनवाई के बाद अदालत किस नतीजे पर पहुंचती है।
'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर बेस्ड है फिल्म
इस किताब को राइटर हुसैन जैदी ने लिखा है जिसका नाम 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' है। कहा जा रहा है कि फिल्म इसी किताब पर पूरी तरह से बेस्ड है। इश्क फीवर गाना रिलीज हो चुका है और फिल्म थिएटर पर धमाका करने के लिए 3 फरवरी को आने वाली थी। हालांकि कानूनी पचड़े के सामने आने के बाद इसकी रिलीज पर तलवार लटक चुकी है। देखने वाली बात होगी कि शाहिद कपूर का कमबैक अब किस तरह से होता है।


Click it and Unblock the Notifications











