'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से हॉलीवुड पहुंचे मनोज
भट्ट कैंप की खोज मनोज बाजपेयी को लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी कहते हैं। अलग तरह की फिल्में करने वाले अभिनेता मनोज तिवारी को हॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे हैं। अब अभिनेता मनोज तिवारी भी उस लिस्ट में शामिल हो गये हैं जिस लिस्ट में अनिल कपूर और अनुपम खेर और इरफान खान का नाम शामिल है।
अपनी इस कामयाबी पर इतराते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि उनकी दिली इच्छा थी कि मैं ग्लोबल लेवल पर काम करूं जो शायद अब पूरी होने वाली हैं। फिलहाल मनोज बाजपेयी ने अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया है।
मालूम हो कि मनोज बाजपेयी की इस सफलता के पीछे उनकी सफल फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का हाथ है। जो शायद प्रकाश झा की राजनीति नहीं कर पायी वो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' ने कर दिखाया। जिसे मनोज भी अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट भी मानते होंगे।
मालूम हो कि मनोज बाजपेयी ने महेश भट्ट के मशहूर शो स्वाभीमान से एंट्री की थी। उसके बाद उन्होंने जुबैदा, राजनीति, वीर-जारा जैसी बेहतरीन फिल्में की है और आज मनोज बाजपेयी का नाम बॉलीवुड के नायाब कलाकारों में शामिल है।देखते हैं हॉलीवुड की किस फिल्म में मनोज आपको दिखायी पड़ने वाले हैं उम्मीद की जा सकती है कि बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी उनका सिक्का चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
