'क्या सुपर कूल हैं हम' रही कूल, 'जिस्म 2' रही गर्म और 'वासेपुर' ठंडी

बैंगलोर। पिछले तीन हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज हो रही हैं। सबसे पहले आई 'क्या सुपर कूल हैं हम' जिसने बॉक्स ऑफिस पर कूल ओपनिंग के साथ अब तक करीब 50 करोड़ तक कमाए हैं। इसके बाद 3 अगस्त को सन्नी लियोन की सेक्सी अदाओं और जिस्म की नुमाइश से भरी फिल्म 'जिस्म 2' आई। इसने तक पूरे भारत में लगभग 35 करोड़ तक का बिजनेस किया और हाल ही में बुधवार को रिलीज हुई 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दूसरे भाग 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2'ने पहले दिन 2.5करोड़ का बिजनेस करने के बाद दूसरे दिन ही फिल्मों की भीड़ में खोती नज़र आई।

27 जुलाई को रिलीज हुई रितेश देशमुख और तुषार कपूर की फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम' जिसे एकता कपूर ने निर्देशित किया है रीलीज हुई। इसके रिलीज होते ही सिनेमाहॉलों में पसरा हुआ सन्नाटा काफी हद तक छंट गया। एकता कपूर की सेक्स कॉमेडी के दोहरे संवादों ने कॉमेडी का पूरा मतलब ही बदल के रख दिया और इस एडल्ड कॉमेडी ने बच्चों को तो नहीं पर यंगस्टर्स का मनोरंजन जरुर किया। साथ ही अब तक इसने भारत से साथ साथ विदेशों में भी काफी अच्छा बिजनेस किया। अभी भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच कर ला रही है।

Gangs of Wasseypur 2, Kyaa Super Kool Hain Hum, Jism 2

3 अगस्त रिलीज हुई फिल्म 'जिस्म 2' जिसमें इंडो कैनेडियन पोर्न मूवी स्टार सन्नी लियोन को पूजा भट्ट ने पहली बार बॉलीवुड में एंट्री दी। 'जिस्म 2' ने रिलीज होने से पहले ही खुद को इतने विवादों से घेर लिया कि रिलीज होने के बाद फिल्म में सन्नी के जिस्म प्रदर्शन को देखने के लिए लोग काफी संख्या में आए और पहले कुछ ही दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अच्छी पकड़ बना ली। लेकिन इसके बावजूद विदेशों में सन्नी को देखने को लोग इतना उत्सुक नहीं दिखे और विदेशों में फिल्म ने रिलीज होते ही दम तोड़ दिया।

8 अगस्त बुधवार के दिन 'गैंग्स ऑफ वासेपर' का दूसरा भाग 'गैंग्स ऑफ वासेपर 2'रिलीज हुआ जिसके पहले भाग ने तो काफी अच्छा बिजनेस किया था लेकिन इस दूसरे भाग की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही। पहले दिन इसकी ओपनिंग 2.5 करोड़ से हुई लेकिन दूसरे दिन इसका बिजनेस कुछ कम हुआ। फिर शुक्रवार को जन्माष्टमी के त्यौहार के चलते फिल्म के दर्शकों की संख्या कुछ बेहतर हुई।

अब 15 अगस्त को सलमान खान की फिल्म 'एक था टाईगर' के आने के बाद वासेपुर की हालत और भी खराब होने वाली है। इसकी ओपनिंग से पहले ही क्लोसिंग होने के आसार नज़र आ रहे हैं। अब देखिये टाईगर को तो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' पसंद भी नहीं है फिर टाइगर के आते ही गैंग्स के चलने के जो थोड़े बहुत आसार भी हैं वो भी खत्म हो जाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X