पिटी नहीं गैंग्स ऑफ वास्सेपुर क्योंकि पिक्चर अभी बाकी है

अभी तक गैंग्स ऑफ वासेपुर का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर भले ही कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अभी इसे हिट या फ्लॉप नहीं कहा जा सकता क्योंकि अभी फिल्म का दूसरा भाग आना बाकी है।

वासेपुर के साथ ही शाहिद-प्रियंका की तेरी मेरी कहानी भी रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों ने कुछ खास कमाल नहीं किया। फिल्हाल छोटे शहरों में और सिंगल स्क्रीन पर काफी पसंद की जा रही है लेकिन तेरी मेरी कहानी में प्रियंका-शाहिद की कैमिस्ट्री कुछ खास पसंद नहीं की गई। सूत्रों के अनुसार गैंग्स ऑफ वासेपुर का बजट 9.56 करोड़ था लेकिन अपने पहले हफ्ते में इस फिल्म ने कुल 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Gangs of Wasseupur

अच्छी ओपनिंग ना मिलने के बावजूद गैंग्स ऑफ वासेपुर को अमिताभ बच्चन और कई बॉलीवुड सितारों ने काफी सराहा। साथ ही फिल्म के निर्देशक अनुराग कश्यप के पास एक और मौका है फिल्म को सफल बनाने का और वो है इसके दूसरे भाग के रिलीज होने का। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के अन्त में इसके पार्ट 2 की झलक भी दिखाई गई है। जल्द ही फिल्म का दूसरा भाग भी रिलीज होगा।

स्टोरी- फिल्म की कहानी शुरु होती है शाहिद खान से जो ब्रिटिश ट्रेन लूटता है सुल्ताना डाकू के रुप में। शाहिद रामाधीर सिंह के माइनिंग में एक मजदूर बन जाता है ताकि अपनी पीढ़ियों से चले आ रहे झगड़े का बदला ले सके। कुछ सालों बाद अगली पीढ़ी में शाहिद का बेटा सरदार खान अपने पिता के सम्मान को वापस लाने की कोशिश में वास्सेपुर का सबसे खतरनाक आदमी बन जाता है। फिल्म में बिहार के 100 साल पूरे होने के लिए एक गाना भी डाला गया है 'जिया हो बिहार के लाला'।

फिलहाल देखना है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के दूसरे भाग से अनुराग कश्यप की उम्मीदें कितनी पूरी होती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X