स्टार्स का गणपति सेलिब्रेशन, शिल्पा शेट्टी- करीना कपूर खान ने की बेटे के साथ पूजा, Photo
बॅालीवुड सेलेब्स ने इस बार भी गणपति चतुर्थी के मौके पर गणपति की मूर्ति की स्थापना की। कोरोना महामारी के बीच पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ बॅालीवुड के कई सेलेब्स ने घर में मेहमान के तौर पर गणपति बप्पा मोरया बोला। पति राज कुंद्रा के जेल में रहने के बाद भी शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों के साथ घर में गणपित की स्थापना की इसकी तस्वीरें शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
इसके साथ एकता कपूर, रितेश देशमुख और करीना कपूर खान के घर में बच्चों और परिवार के साथ गणपति की मूर्ति के सामने प्रार्थना की गई। इन सभी स्टार्स की ये निजी तस्वीरें गणपति सेलिब्रेशन के लिए सबसे खास बन गई हैं।

शिल्पा शेट्टी के बेटे विहान कुंद्रा ने भी आज गणपति का पूजन किया। शिल्पा शेट्टी यहां पर अपनी बेटी को गोद में बैठाकर बेटे के साथ और साथ में गणपति स्थापना की एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की है। शिल्पा शेट्टी इस तस्वीर में खुश नजर आ रही हैं।
करीना कपूर खान ने भी पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ गणपति की मूर्ति के सामने पूजा करते हुए दिख रही हैं। ऐसा मालूम होता है कि तैमूर ने भी अपने हाथ से छोटे से गणपति बनाए हुए हैं। सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने यहां पर साधारण सी पूजा की है।
रितेश देशमुख ने अपने दोनों बेटों की एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जहां पर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के दोनों बेटे रिहान और रिहाल एक साथ गणपति बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं। हाथ जोड़कर दोनों बेटों ने बप्पा के लिए प्रार्थना की है।
एकता कपूर और नेहा धूपिया ने भी गणपति चतुर्थी को सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। एकता कपूर के बेटे रवि कपूर यहां पर बप्पा के पास खडे़ होते हुए नजर आ रहे हैं। तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर ने भी बप्पा की पूजा की है। अनन्या पांडे के घर पर भी गणपति बप्पा आए हैं। परिवार के साथ अनन्या पांडे ने ये तस्वीरें शेयर की हैं।


Click it and Unblock the Notifications











