Ganesh Chaturthi 2023: बहन अर्पिता खान के घर सीएम शिंदे के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान खान

Ganesh Chaturthi 2023

Ganesh Chaturthi 2023: देश भर में गणेश उत्सव मनाया जा रहा है, हर तरफ चहल पहल का माहौल है। इसी बीच बॉलीवुड सितारें अपने अपने अंदाज से गणेश उत्सव का सेलिब्रेशन कर रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर बीती रात का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान (Salman Khan)अपनी बहन अर्पिता खान के घर गणेश दर्शन के लिए सीएम शिंदे (CM shinde)के साथ पहुंचे हैं।

अर्पिता खान के घर बप्पा-

सुपरस्टार सलमान खान की बहु अर्पिता खान के घर गणेश जी का स्वागत हुआ और काफी धूम-धाम के साथ उन्होंने इस उत्सव को मनाया। इस बीच कई सारे सितारें अर्पिता के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। खान परिवार को भी एक साथ देखा गया। जाहिर है कि आयुष शर्मा और अर्पिता खान हर साल बप्पा का स्वागत अपने घर पर धूम-धाम से करते हैं।

सलमान खान संग सीएम शिंदे-

बहन अर्पिता खान के घर बप्पा के दर्शन करने सलमान खान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिदें के साथ पहुंचे हैं। सीएम शिंदे के साथ सलमान खान की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। गणपति समारोह में दोनों के एक साथ पहुंचने पर हर तरफ उनकी ही चर्चाएं चल रही हैं।

तस्वीरों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एक नाथ शिदें को सफेद पोशाक में देखा जा सकता है। वहीं टाइगर 3 एक्टर सलमान खान काली पैंट और नीली शर्ट में हमेशा ही तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं। बप्पा के दर्शन करने से पहले दोनों वहां पहले से मौजूद पैपराजी को पोज देते हुए भी नजर आए उसके बाद अर्पिता के घर गए।

एक्टर सलमान खान का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही सुपरहिट फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सलमान खान के बाद दूसरे बड़े प्रोजेक्ट भी हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सलमान खान और शाहरुख खान भी नए प्रोजेक्ट में स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखेंगे, फिलहाल इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X