..................... Ganesh Chaturthi 2023: Shilpa Shetty and Raj Kundra brings home bappa after years - Hindi Filmibeat

Ganesh Chaturthi 2023: धूम-धाम से शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा घर लेकर आए बप्पा, जश्न की हुई पूरी तैयारियां

Ganesh Chaturthi 2023

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी आने वाली है, इसीलिए देश भर में खुशी का माहौल बना हुआ है। आम इंसान के साथ साथ बॉलीवुड सितारें इस त्यौहार को बहुत ही धूम-धाम और जश्न के साथ मनाते हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)अपने पति राज कुंद्रा के साथ बप्पा को अपने घर ले आई हैं। अब एक्ट्रेस जश्न की तैयारियां जोरो-शोरो से कर रही हैं।

शिल्पा और राज के घर आए बप्पा-

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा ही अपने पति के साथ घर पर गणेश जी लेकर आती हैं। तो इस बार भी उसी तरह के पूरे धूम-धाम से शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा के साथ मिलकर बप्पा को अपने घर ले आई है।

शिल्पा शेट्टी रविवार शाम शिल्पा पति राज के साथ मुंबई में गणपति बप्पा की मूरत लेने पहुंची, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

खैर हमेशा ही मीडिया के सामने अपना चेहरा छुपाकर रखने वाले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने इस दौरान भी मीडिया के कैमरों से अपना चेहरा छुपाते नजर आए।

सूत्रों की मानें तो कहा जाता है कि शिल्पा शेट्टी मुंबई के लालबाग गणपति से भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति घर लेकर आती हैं। इस बार शिल्पा का ये 13वां साल होगा।

आपको बता दें एक्ट्रेस करीब डेढ़ दिन तक बप्पा को अपने घर रखती हैं। उस डेढ़ दिन या फिर 3 दिन तक बप्पा को रखती हैं। फिर बड़े ही धूम-धाम के साथ बप्पा का विर्सजन करती हैं।

हर साल गणेश उत्सव मनाती हैं शिल्पा-

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बैसे तो हर त्यौहार बड़े ही धूम-धाम और जश्न के साथ मनाती है, लेकिन गणशे उत्सव अभिनेत्री का पसंदीदा त्यौहार है। अभिनेत्री अपने परिवार के साथ हर साल गणेश उत्सव मनाती हैं। हर साल एक्ट्रेस परिवार के साथ गणेश स्थापना की पुरानी परंपरा से करती है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा साल 2010 से गणेशजी का ये त्यौहार मना रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X