Ganesh Chaturthi 2023: राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के साथ गणेश उत्सव में दिखा नीता अंबानी का खूबसूरत अंदाज

Ganesh Chaturthi 2023

Ganesh Chaturthi 2023: देश भर मे गणेश उत्सव (Ganesh Utsav)का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। हर कोई अपने अपने घर खास तरीके से बप्पा का स्वागत कर रहा है और अपने परिवार या दोस्तों के साथ रिति-रिवाज के गणेश उत्सव का मजे ले रहा है। ऐसे में मुंबई में अंबानी परिवार ने शानदार जश्न के साथ गणेश उत्सव पर प्रोग्रोम रखा है।

अंबानी परिवार के इस गणेश उत्सव वाले प्रोग्राम में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani)अपनी दोनों बहुएं राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता के साथ बेहद शानदार में दिखाई दी। तीनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी दिख रही थी और साथ में तीनों काफी खुश दिखाई दी। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरे जमकर वायरल हो रही हैं।

अंबानी परिवार के जश्न में दिखा नीता का अंदाज-

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हमेशा ही अपने लग्जरी लाइफ स्टाइल को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। नीता का अंदाज काफी शानदार है और उनकी साड़ियों से लेकर फोन और पर्स तक की कीमत करोड़ो में हैं, जिसके चलते हर कोई नीता के बारें में जानना चाहता है।

नीता अंबानी कभी किसी भी प्रोग्राम में शामिल होती हैं तो पूरी महफिल अपने नाम कर लेती है। बीती रात भी जब नीता अंबानी अपने ही घर की गणेश उत्सव समारोह में अपनी दोनों बहुओ श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के साथ दिखाई दी तो हर किसी की निगाहें नीता अंबानी पर टिक गई हो।

नीता अंबानी इस दौरान ग्रीन और ऑरेंज कलर की साड़ी में बेहद प्यारी दिख रही थी। साथ ही नीता ने अपने बालों में गजरा लगाया हुआ था और उन्होंने बहुत ही महंगी और खूबसूरत ज्वैलरी पहनकर अपने लुक को पूरा किया था। पैपराजी के सामने नीता ने पोज दिए।

नीता के साथ राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता -

इस अंबानी परिवार के गणेश उत्सव जश्न में अंबानी परिवार की दोनो बहुएं खास अंदाज में दिखाई दी। पैपराजी के सामने नीता अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant)और श्लोका मेहता (Shloka Mehta)भी आई थी। इस दौरान अंबानी परिवार की दोनों बहुओं ने साड़ी पहनी थी, दोनों का लुक काफी अच्छा लग रहा था। पैपराजी के सामने दोनों बहुओं ने झुककर नमस्ते किया और फिर साथ में मिलकर पोज दिए। सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के जश्न के फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X