Ganesh Chaturthi 2023: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने शानदार तरीके से मनाया गणेश उत्सव

Ganesh Chaturthi 2023: देश में इस वक्त जश्न का माहौल है, हर तरफ गणेश उत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी का पर्व हिंदुओं के लिए एक शुभ अवसर होता है जिसकी धूम महाराष्ट्र समेत पूरे देश में दिखाई देती है। आम इंसान से लेकर फिल्मी सितारों के साथ साथ सभी गणेश चतुर्थी के लिए काफी खुश हैं और अपने घर पर बप्पा का स्वागत कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर फोटोज वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
इसी बीच कुछ वीडियोज और फोटोज अंबानी परिवार के सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में बहुत धूम-धाम से जश्न मनाया जा रहा है। चारों तरफ घर और घर के बाहर बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया है और खास मेहमान एंटीलिया में पहुंच रहे हैं।
अंबानी परिवार ने एक साथ की आरती-
हमेशा ही तरह इस बार भी पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आया, सभी ने साथ में बप्पा की आरती की। इस दौरान नीता अंबानी, आकाश अंबानी, मुकेश अंबानी और दूसरे सभी घरवाले काफी अच्छे लग रहे थे।
शानदार तरीके से सजा अंबानी महल-
अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी का घर हमेशा ही तीज-त्यौहार के मौके पर बहुत शानदार तरीके से सजाया जाता है। देखने वाले खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाते हैं, इतना खूबसूरत नजारा एंटीलिया को देखने को मिलता है। गणेश उत्सव पर भी नीता और मुकेश के महल को फूलों के साथ साथ लाइट और दूसरी सजावटी चीजों से बेहद खास सजाया गया।
नीता अंबानी ने साड़ी में दिखाया जलवा-
मुकेश अंबानी की पत्नी और ईशा अंबानी की मां नीता अंबानी की खूबसूरती के चर्चें तो हर तरफ हैं, हर कोई उनके हुस्न का कायल है। सब जानते हैं कि नीता अंबानी को साड़ियों को बहुत शौक है और उनके पास बेहद कीमती कई साड़ियां हैं। साड़ी में नीता अंबानी बहुत प्यारी दिखती हैं। गणेश चुतर्थी के मौके पर एक बार फिर से नीता अंबानी ने बहुत प्यारी साड़ी पहनकर सबका दिल जीत लिया।
गणेश उत्सव के लिए खास मेहमान का स्वागत-
अंबानी परिवार में कोई जश्न हो और मेहमान ना आए ऐसा कैसे हो सकता है। सितारों से लेकर राजनेता और बड़े बड़े बिजनेसमैन अंबानी परिवार के जश्न में शामिल होते हैं। इसी तरह से इस बार भी गणेश चतुर्थी के मौके पर कई सारे खास मेहमानों ने अपनी उपस्थिति एंटीलिया में दर्ज कराई।
मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने पहना कुर्ता-
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी है, जो कि हमेशा ही अपने अच्छे स्वभाव के लिए खबरों में रहते हैं। इस उत्सव के दौरान अनंत अंबानी को मेहमानो से बात-चीत करते हुए देखा गया। इस दौरान मुकेश अंबानी भी मौजूद थे। दोनों ने ट्रेडिशनल लुक लिया हुआ था, कुर्ता पाजमें में अनंत काफी अच्छे दिख रहे थे। इस बीच मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी कहीं नजर नहीं आए।


Click it and Unblock the Notifications













